Stock Market: मामूली बढ़त के साथ हुई इस हफ्ते की शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा; निफ्टी 25900 के ऊपर कर रहा ट्रेड


सोमवार को मार्केट की...- India TV Paisa

Photo:ANI सोमवार को मार्केट की स्लो पॉजिटिव शुरुआत

Stock Market: ग्लोबल मार्केट के मिले-झुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने नए हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव की है। सुस्त शुरुआत के बावजूद बाजार में हल्की तेजी दिखी, जिसने निवेशकों को एक बार फिर उम्मीद से भर दिया है। 17 नवंबर को सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 84,603 पर और निफ्टी करीब 30 अंक चढ़कर 25,931 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। मार्केट की चौड़ाई भी मजबूत दिखी, जहां लगभग 1632 शेयरों में तेजी, 1043 गिरावट और 207 शेयर बिना बदलाव के कारोबार करते नजर आए।

निफ्टी पर कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंज्यूमर, श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी और मैक्स हेल्थकेयर प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। वहीं सिप्ला, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, टीसीएस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस दबाव में नजर आए और इनमें हल्की गिरावट दर्ज की गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी बाजारों में मिले-झुलेप्रदर्शन, डॉलर इंडेक्स की हलचल और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजारों पर दिख रहा है। हालांकि शुरुआती मजबूती संकेत देती है कि निवेशकों का भरोसा बना हुआ है और दिन चढ़ने के साथ मार्केट में और मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *