यूपी में युवक ने 4 दिन में की दो शादियां, एक से प्रेम विवाह, दूसरी से अरेंज मैरिज; एक गांव तो दूसरी शहर में


शिवांगी और खुशबू की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
शिवांगी और खुशबू की तस्वीर

प्रयागराज में एक डिलीवरी ब्वॉय ने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी युवती से शादी कर ली। दोनों शादी में सिर्फ 4 दिन का ही अंतर रहा। इसकी जानकारी हुई तो दोनों पत्नियों ने विरोध किया। युवक ने दोनों से किनारा कर लिया। अब दोनों पत्नियों ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क़ी है। दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंच गईं। पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिस लड़की से की लव मैरिज उससे 24 दिन की बेटी

गिरफ्तार युवक सरायइनायत का है। इसका नाम राहुल उर्फ़ रामकृष्ण दुबे है। ये फ़ूड डिलेवरी का काम करता हैं। पहली शादी 25 साल की खुशबू से प्रेम विवाह किया। दोनों की मुलाक़ात एक समारोह में हुई थी। जिससे 24 दिन की बच्ची है। दूसरी शादी शिवांगी से किया जिसकी उम्र करीब 20 साल है। 

ऐसे खुली युवक की पोल

दोनों पत्नियों को राम कृष्ण दुबे उर्फ राहुल की इस धोखेबाजी का एहसास तब हुआ जब राहुल की पहली पत्नी की बात दूसरी पत्नी से हुई। दोनों पत्नियों का आरोप है राहुल दोनों पत्नियों के साथ मारपीट करता था और 24 दिन की मासूम की भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पहली पत्नी को शहर में जबकि दूसरी पत्नी को गांव में रखता था।

जेल भेजा गया युवक

पकड़ा न जाए इसलिए पहली पत्नी को कुछ महीने गोरखपुर में भी रखा। दोनों पत्नियों ने आरोपी पति राहुल, उसके पिता – मां व दो देवरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में सरायइनायत थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है, तो वहीं सरायइनायत थाने ने कि पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भी दी है। वहीं दोनों पत्नियों ने सरकार से न्याय की मांग की है। दोनों का कहना है कि उसे धोखा मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *