ow to make aloo chaat recipe at home; aloo chaat banane ki recipe; आलू चाट बनाने की विधि; सर्दियों के शाम में झटपट बना लें चटाकेदार आलू चाट


आलू चाट रेसिपी - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE – @MASALAKITCHEN
आलू चाट रेसिपी

सर्दियों के मौसम में खाने पीने में खूब मज़ा आता है। अगर आप भी शाम की गुलाबी ठंड में कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक बेहतरीन स्वाद से भरपूर ‘आलू चाट’ की रेसिपी लेकर आए हैं। आलू चाट दिल्ली के एक फेमस स्ट्रीट रेसिपी है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप इसे रोज बनाकर खाएंगे। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह दिल्ली की फेमस स्ट्रीट रेसिपी

आलू चाट के लिए सामग्री:

तेल – दो चम्मच, आलू – 4 उबले हुए, लहसुन, अदरक, टमाटर केचप, हरी हनिया की चटनी, सोया सॉस, नमक, धनिया पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, हरी मिर्च, नींबू का रस, धनिया पत्ता, इमली की चटनी

आलू चाट कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: कुछ आलू उबालकर कुछ देर फ्रिज में रख दें। फिर उन्हें काट लें। एक पैन में तेल डालकर मूंगफली भून लें और निकाल लें। फिर उबले और कटे हुए आलू को मीडियम आंच पर हल्का फ्राई करें और क्रिस्पी होने तक पकाएं। 

  • दूसरा स्टेप: फिर उसमें से एक्स्ट्रा तेल निकाल लें और उसमें थोड़ा कटा हुआ लहसुन और अदरक डालकर भूनें और आंच बंद कर दें। 

  • तीसरा स्टेप: थोड़ा टोमैटो केचप, सोया सॉस, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक डालें, फिर आंच तेज करें और उसमें थोड़ी हरी मिर्च, प्याज, नींबू का रस, धनिया पत्ता और इमली की चटनी डालें। 

  • चौथा स्टेप: आपका चटपटा मसालेदार आलू चाट परोसने के लिए तैयार है। 

इस तरह से भी बना सकते हैं चाट

पहला स्टेप: एक कटोरे में, कुछ बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस, धनिया पत्ती, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, भुनी हुई मूंगफली और धनिया पत्ती डालें। 

दूसरा स्टेप: उन्हें एक प्लेट में रखें और तले हुए आलू में कुछ लाल मिर्च, नमक, काला नमक, चाट मसाला, जीरा पाउडर, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, इमली की चटनी, हरी चटनी डालकर बीच में तले हुए आलू रखें। फिर चाट को पापड़ी से गार्निश करें और बहुत स्वादिष्ट आलू मूंगफली चाट परोसें।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *