दिल्ली-NCR में बढ़ने वाली है ठंड! कई इलाकों में पड़ेगा कोहरा, शीतलहर को लेकर ताजा अपडेट


सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ गई है। तापमान लगातार गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 20 से 24 नवंबर तक सुबह कोहरे का अनुमान लगाया है। जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 के बीच रह सकता है। 

तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। दिल्ली में पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि सुबह के समय प्रमुख सतही हवा शांत रहने की संभावना है। इसकी वजह से सुबह और शाम के दौरान ठंड बढ़ सकती है।  

दिल्ली में देखा जा सकता है मध्यम स्तर का कोहरा

दिल्ली में अगले 48 घंटे के दौरान सुबह के दौरान मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। कोहरे का असर दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी देखने को मिल सकता है। ठंड बढ़ने के साथ कोहरे के कारण सुबह के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली के लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर

वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में अभी भी बरकरार है। बुधवार को दिल्ली का औसत AQI 392 तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 392 पर पहुंच गया  जो लगातार छठे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है – जो मंगलवार को 374 और सोमवार को 351 था।

 सुबह के दौरान चांदनी चौक, डीटीयू, आनंद विहार, मुंडका, नरेला और वज़ीरपुर सहित कुल 18 स्टेशनों पर AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जिसकी रीडिंग 400 से ऊपर थी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *