Parineeti और Raghav के नाम को जोड़कर बना है बेबी बॉय का प्यारा नाम, फैंस ने कर लिया डीकोड


Parineeti chopra raghav chadha- India TV Hindi
Image Source : PARINEETICHOPRA/INSTAGRAM
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा।

दिवाली से ठीक एक दिन पहले अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर नन्ही खुशियों की दस्तक हुई थी। बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस उसके नाम को जानने के लिए उत्सुक थे। अब पूरे एक महीने बाद इस प्यारे कपल ने अपने लाडले का नाम बड़े ही खूबसूरत और अनोखे तरीके से दुनिया के साथ साझा किया है। इंस्टाग्राम पर दो दिल छू लेने वाली तस्वीरों के साथ दोनों ने अपने बेटे का नाम उजागर किया और यह पोस्ट देखते ही फैंस उत्साहित हो गए और इसके साथ ही बेटे के नाम की चर्चा शुरू हो गई। जहां एक्ट्रेस ने खुद बेटे के नाम का अर्थ भी बता दिया, वहीं लोग ये खोजने लगे कि ये नाम कहां से आया है और कई लोग इसे डीकोड करने में कामयाब भी रहे।

आखिर क्या रखा बेटे का नाम?

परिणीति और राघव ने अपने छोटे राजकुमार का नाम ‘नीर’ रखा है। संस्कृत और हिन्दी में ‘नीर’ का अर्थ पानी होता है, पवित्र, निर्मल और जीवन का आधार। पोस्ट के कैप्शन में दोनों ने बेहद काव्यात्मक अंदाज में लिखा, ‘जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम् तत्र एव नीर। हमारे हृदय को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम रखा ‘नीर’ शुद्ध, दिव्य, असीम।’ इस पोस्ट के सामने आने के साथ ही फैंस का ध्यान एक खास चीज पर चला गया। लोग गेस करने लगे कि क्या बेटे का नाम परिणीति और राघव के नाम को जोड़कर बनाया गया और कुछ लोग सही भी साबित हुए। दरअसल फैंस ने नोटिस किया कि नीर नाम Parineeti के Nee और Raghav के R को जोड़कर बनाया गया है। दोनों के नाम के खूबसूरत संगम ने एक नई पहचान तैयार की है।

यहां देखें पोस्ट

लोगों का रिएक्शन

फैंस का कहना है कि ये सही और सटीक बैठा है। फैंस को ये नाम काफी पसंद आ रहा है और लोगों का कहना है कि ये नाम आमतौर पर कम सुनने को मिलता है। एक शख्स ने पोस्ट में लिखा, ‘ये नाम तो राघव और परिणीति के नाम को मिलाकर ही बनाया गया है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘आखिर पता चल गया कि ये नाम भी पापा-मम्मी के नाम से ही आया है।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘पापा मम्मी दोनों की छवि अब बेबी बॉय में दिखेंगी।’ इस तरह के कई कमेंट्स के साथ बधाई संदेश भी देखने को मिल रहे हैं।

कब किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान?

इस पोस्ट के साथ कपल ने दो प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में से एक में परिणीति और राघव बेबी के पैर चूमते दिख रहे हैं और दूसरी में उसके नाजुक पैरों को अपने हाथों में थाम रखे हैं। दोनों ही तस्वीरें कपल की खुशी झलक रही है। बता दें, अगस्त के महीने में परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और बताया था कि अब वो दो से तीन होने वाली हैं। उन्होंने पोस्ट में अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की थी। इसके दो महीने बाद ही वो 19 अक्टूबर को बेबी बॉय की मम्मी बन गई। दिवाली से ठीक एक दिन पहले दोनों के घर में किलकारी गूंजी।

ये भी पढ़ें: क्यूट झलक के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बताया बेटे का यूनिक नाम, जानें क्या है इसका मतलब

‘जमीन को छूते ही ऊपर उठ गया विमान’, रणबीर कपूर की बहन के छूटे पसीने, डर के मारे फ्लाइट में हो गई ऐसी हालत

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *