बिहार: पटना एयरपोर्ट पर PM मोदी के पैर छूने झुके नीतीश, RJD ने कसा तंज-देखें वीडियो


पीएम मोदी के सीएम नीतीश ने छुए पैर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
पीएम मोदी के सीएम नीतीश ने छुए पैर

बिहार चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद आज राजधानी पटना में नीतीश कुमार और उनकी नई कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों का शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उनके दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेतागण भी मौजूद रहे। 

सीएम नीतीश ने पीएम के छुए पैर

शपथ ग्रहण के लिए तैयार मंच पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश साथ बैठे दिखाई दिए और दोनों के बीच हुई गर्मजोशी भरी बातचीत और मुस्कुराते हुए तस्वीरें सामने आईं। लेकिन शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश खुद पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को विदा देने आए थे। पीएम मोदी से बात करते हुए सीएम नीतीश पीएम के पैर छूते नज़र आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर राजद ने तंज भी कसा है।

देखें वीडियो

प्रधानमंत्री के जाने के समय नीतीश ने उनके चरण छुए, लेकिन मोदी ने स्नेह पूर्वक हुए उन्हें रोक लिया. यह पल राजनीतिक शिष्टाचार और आपसी सम्मान का प्रतीक बन गया। राष्ट्रीय जनता जल (RJD) ने भी पटना एयरपोर्ट का ये वीडियो एक्स पर शेयर किया है। शेयर करते हुए राजद ने लिखा, ‘वीडियो में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार!’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *