मुश्फिकुर रहीम ने 100वें टेस्ट में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने अब तक के सिर्फ 11वें खिलाड़ी


Mushfiqur Rahim- India TV Hindi
Image Source : PTI
मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश की टीम अपने घर पर आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये टेस्ट बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मुश्फिकुर रहीम के लिए काफी खास है, जिसमें वह अपना 100वां टेस्ट मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे। मुश्फिकुर ने अपने 100वें टेस्ट को दूसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ उस समय और खास बना लिया जब उन्होंने अपने अपना 13वां टेस्ट शतक भी पूरा कर लिया। इसी के साथ मुश्फिकुर रहीम एक ऐसी खास लिस्ट में शामिल हो गए जिसमें उससे पहले वर्ल्ड क्रिकेट के सिर्फ 10 खिलाड़ी ही हिस्सा थे।

मुश्फिकुर इस मामले में बने सिर्फ 11वें खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए 100 मुकाबले खेलने तक का सफर आसान नहीं रहता है, इसी कारण अब तक काफी कम प्लेयर ही इस पड़ाव को पार करने में कामयाब हो सके हैं। मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 टेस्ट मैचों का सफर तय किया है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर रहीम 99 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे। इसी के साथ मुश्फिकुर रहीम ने जब आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हुई तो उन्होंने अपना शतक पूरा किया तो वह वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ 11वें ऐसे खिलाड़ी बने जो अपने 100वें टेस्ट मैच में ये कारनामा करने में कामयाब हो सके। मुश्फिकुर रहीम से पहले ये कमाल कॉलिन कॉउड्रे, जावेद मियादाद, गॉर्डन ग्रिनीज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम उल हक, रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला, जो रूट और डेविड वॉर्नर करने में कामयाब हो सके थे।

106 रन बनाकर मुश्फिकुर रहीम लौटे पवेलियन

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ इसे अपने लिए खास बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम 106 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। रहीम को आयरलैंड टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मैथ्यू हम्फ्रीज ने अपना शिकार बनाया। बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है, जिसमें उनकी नजरें दूसरे मुकाबले को भी जीतकर क्लीन स्वीप करने पर है। बांग्लादेश ने पहले मैच में आयरलैंड को पारी और 47 रनों से मात दी थी।

ये भी पढ़ें

मुश्फिकुर रहीम बने स्पेशल क्लब का हिस्सा, कोहली सहित अब तक सिर्फ 5 खिलाड़ी ही कर पाए ये कमाल

पहले टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस मामले छोड़ सकते हैं रवि अश्विन को पीछे

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *