
सीरम लगाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं
त्वचा को खूबसूरत और हाइड्रेट रखना है तो 30 साल के बाद सीरम लगाना शुरू कर दें। डॉक्टर की सलाह से आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कोई भी सीरम चुन सकते हैं। सीरम स्किन को अंदर से हाइड्रेड रखने में मदद करती है। लेकिन सीरम लगाना ही काफी नहीं है। सर्दियों में सीरम लगाने से बाद भी त्वचा काफी ड्राई नजर आती है। डॉक्टर से जानिए सीरम लगाने के बाद त्वचा पर क्या लगाना चाहिए?
सीरम लगाने का सही तरीका
सीरम स्किन को एकदम फ्रेश और फ्लॉलेस बना देता है। इसके लिए सबसे पहले फेस को किसी क्लींजर की मदद से साफ कर लें। अब चेहरे को हल्का वाइप कर लें और तुरंत ही सीरम अप्लाई कर लें। सीरम की 2-3 ड्रॉप सीधे चेहरे पर डालें और तीन उंगलियों की मदद से इसे पूरे फेस पर अच्छी तरह से फैला लें। सीरम को लगाने के 5 मिनट बाद तक कोई दूसरी चीज अप्लाई न करें।
सर्दियों में सीरम के बाद क्या लगाएं?
गर्मियों में आप सिर्फ सीरम से काम चला सकते हैं लेकिन सर्दियों में स्किन डाई हो जाती है। अगर आप दोनों टाइम यानि सुबह और शाम सीरम का इस्तेमाल करते हैं तो सुबह फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर सीरम लगाएं। इसके बाद कोई अच्छा सनस्क्रीन अप्लाई करें। इसके बाद मेकअप की लेयर लगा सकते हैं जिससे सनस्क्रीन और सीरम स्किन में लॉक हो जाएं। वहीं रात में मेकअप हटाने के बाद अच्छी तरह फेस को क्लींजर से क्लीन करें। सीरम लगाकर 1-2 मिनट हल्की मसाज करें। अब ड्राई स्किन है तो अच्छी तरह कोई मॉइश्चराइजर क्रीम अप्लाई करें। इससे स्किन की ड्राईनेस कम हो जाएगी।
क्या सीरम के बाद मॉइस्चराइजर नहीं लगाना चाहिए?
सीरम और मॉइस्चराइज़र के कभी-कभी क्रॉसओवर फायदे होते हैं, लेकिन आपकी त्वचा की देखभाल की दिनचर्या में ये दोनों ही अलग-अलग तरह से काम करते हैं। सीरम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि एक्टिव कंपाउंड्स त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाएं, जबकि मॉइस्चराइजर त्वचा के ऊपर रहकर नमी को बरकरार रखते हैं। इसलिए आपको अपनी दिनचर्या में दोनों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
