
तेजस प्लेन क्रैश
दुबई एयर शो में हिस्सा ले रहा एक तेजस विमान शुक्रवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हिंदुस्तान एयरनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) निर्मित यह विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:10 बजे हवाई प्रदर्शन करते समय नीचे आ गिरा।
नीचे गिरते ही विमान में लगी आग
हवाई अड्डे के पास दुर्घटनास्थल से आग गोला बनने के बाद घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे वहां मौजूद दर्शकों में दहशत फैल गई। वहां पर मौजूद हादसा देखने के बाद चीखने चिल्लाने लगे। हवाई शो देखने के लिए घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।
पायलट के बार में अभी नहीं चला पत
यह अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि पायलट विमान के नीचे गिरने से पहले बाहर निकलने में कामयाब रहा या नहीं। इंडियन एयर फोर्स की ओर से इस मामले में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
