trump ronaldo video, donald trump and ronaldo playing football ai video, AI Video – ट्रंप और रोनाल्डो ने White House में जमकर खेला फुटबॉल


Donald Trump and Ronaldo, Donald Trump and Ronaldo in oval Office, Donald Trump and Ronaldo in white- India TV Hindi
Image Source : IG/@REALDONALDTRUMP
फुटबॉल खेलते ट्रंप और रोनाल्डो।

Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ व्हाइट हाउस के अंदर फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ओवल ऑफिस के डिजिटल रूप से बनाए गए संस्करण में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ कीप-अप, हेडर और संक्षिप्त ड्रिबल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप गेंद को रोकने के लिए अपनी एड़ियों पर घूमते हुए दिखे। आइए जानते हैं वीडियो की सच्चाई : 

वीडियो का सच भी जानें 

इस वीडियो को realdonaldtrump नामक हैंडल से शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद स्पष्ट रूप से पता चलता है कि, ये वीडियो AI जनरेटेड है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘रोनाल्डो एक बेहतरीन इंसान हैं। व्हाइट हाउस में उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। वाकई स्मार्ट और कूल!!! राष्ट्रपति डीजेटी।’ यह पोस्ट तेज़ी से वायरल हो गई। वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक ने टिप्पणी की, ‘जिस तरह से मैं ट्रंप को गेंद को सिर से मारने के लिए झुकते हुए देखता हूं, वह इसे और भी मज़ेदार बनाता है।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘नफरत करने वाले कहेंगे कि यह AI है।’ एक तीसरे यूजर ने कहा, ‘भाई, मुझे सच में लगा कि यह कोई मीम पेज है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। हाहा।’ 

रोनाल्डो ने शेयर की पोस्ट 

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा AI क्लिप साझा करने से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने व्हाइट हाउस की अपनी यात्रा की तस्वीरें पोस्ट की थीं। जहां उन्होंने और उनकी साथी जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प से मुलाकात की थी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिखा, ,’राष्ट्रपति महोदय, आपके निमंत्रण और आपके तथा प्रथम महिला द्वारा मुझे और मेरी भावी पत्नी को दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। हममें से प्रत्येक के पास देने के लिए कुछ न कुछ सार्थक है, और मैं अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं क्योंकि हम नई पीढ़ियों को साहस, ज़िम्मेदारी और स्थायी शांति से परिभाषित भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।’ कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने फुटबॉलर का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके सबसे छोटे बेटे बैरन ट्रम्प पांच बार बैलोन डी’ओर विजेता के प्रशंसक हैं।  


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 

Video: ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली से मैगी बना रही थी महिला, रेलवे ने दी सख्त चेतावनी; जरूर देखें ये वायरल पोस्ट 

Video: डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने अनंत अंबानी और रा​धिका मर्चेंट से सीखी ऐसी खास चीज, जिसे देख दिल हार बैठे यूजर्स 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *