
बिग बॉस 19
बिग बॉस देखने वाले दर्शक पूरे हफ्ते वीकेंड का वार का इंतजार करते हैं, क्योंकि यही वो दिन होता है जब होस्ट सलमान खान घरवालों को आईना दिखाते हैं और पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा पेश करते हैं। हर हफ्ते जहां कुछ को सलमान खान से तारीफें नसीब होती हैं तो वहीं कुछ को जमकर फटकार पड़ती है। इस हफ्ते म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक सुपरस्टार के हत्थे चढ़ने वाले हैं। सलमान खान इस वीकेंड का वार में अमाल मलिक और शहबाज बदेशा की क्लास लगाते दिखाई देंगे, जिसका प्रोमो अब चर्चा में छाया हुआ है। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो जारी किया गया, जिसमें सुपरस्टार को अमाल और शहबाज पर नाराज होते देखा जा सकता है।
सलमान खान से अमाल को पड़ेगी फटकार
मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सलमान खान स्टेज पर आते ही अमाल पर अपनी आंखें जमा लेते हैं और कहते हैं- ‘अमाल, मालती चाहर को लेकर आपका व्यवहार बहुत ही डिसरिस्पेक्टफुल था। आप स्ट्रॉन्ग लोगों का सामना नहीं कर पाते, आप उनके पीठ पीछे ही उनकी बुराई करते हैं। गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट… आपने कभी सामने से उनका सामना नहीं किया।’
अमाल की बोलती की बंद
जैसे ही अमाल ने अपना बचाव करने की कोशिश की और कहा – ‘ऐसा नहीं हो सकता…’ तो सुपरस्टार ने उनकी बोलती बंद कर दी और कहा- ‘सुनना है तो सुनो, नहीं तो मैं चुप बैठ जाता हूं। और कई बार आपके पंगे हो जाते हैं आपके एक दोस्त की वजह से, शहबाज। शहबाज, आपको अब तक इसका अंदाजा नहीं है कि आप अमाल को लेकर कितना पजेसिव हो गए हैं। जिस दिन से आप इस घर में आए हैं, आप एक चमचा बनकर रह गए हैं।’
बिग बॉस को बायस्ड कहने पर पड़ी फटकार
इसके बाद सलमान खान अमाल और शहबाज को बिग बॉस को बायस्ड और अनफेयर कहने पर भी निशाने पर लेते हैं। सुपरस्टार ने कहा- ‘जो हंगामा आप दोनों ने किया था कि बिग बॉस अनफेयर हैं, अगर मैं होता यहां तो मैं मुख्य द्वार खुलवा देता और ऑप्शन भी नहीं देता।’ बता दें, गौरव खन्ना के कैप्टन बनने के बाद अमाल मलिक और शहबाज बदेशा ने बिग बॉस को बायस्ड कहा था। जब बीते वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने पूरी स्थिति के बारे में समझाने की कोशिश की तो अमाल ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया और डायरेक्टर के साथ बहस करने लगे। ऐसे में इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल की उन सभी गलतियों पर रोशनी डाली और उन्हें निशाने पर लिया।
ये भी पढ़ेंः बिग बॉस 19: सलमान खान के शो इन दो खिलाड़ियों का खेल होगा खत्म, फिनाले से 2 हफ्ते पहले लगेगा तगड़ा झटका
