Illegal Arms Unit: एमपी में यहां हुआ ”कट्टा फैक्ट्री” का भंड़ाफोड़, ताबड़तोड़ कार्रवाई में एकसाथ ऐसे पकड़े गए 36 तस्कर


Illegal Arms Unit busted- India TV Hindi
Image Source : PTI (सांकेतिक तस्वीर)
पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश में आकर कार्रवाई की।

बड़वानी: महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश में बड़े इंटर स्टेट अवैध हथियार मैन्युफैक्चरिंग और स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अवैध कट्टे बनाने का ये रैकेट बड़वानी जिले के एक गांव से ऑपरेट हो रहा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अवैध हथियारों के गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 36 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही भारी मात्रा में अवैध हथियार भी जब्त किए गए। बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे शहर से करीब 500 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के उमर्टी गांव में पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन किया। यहां पिछले 3 हफ्तों के दौरान कई पिस्तौल सीज की गईं। एमपी पुलिस और पुणे पुलिस ने साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन किया और अवैध रूप से हथियार बनाने वाली 50 भट्ठियों को नष्ट कर दिया।

एमपी में कैसे मिलीं अवैध हथियारों की यूनिट्स?

पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। शहर के विमानतल और कालेपडल पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों की जांच के तहत, मध्य प्रदेश में मौजूद पिस्तौल बनाने वाली यूनिट के बारे में कई जानकारियां मिली थीं। फिर पुणे और मध्य प्रदेश की पुलिस ने साथ मिलकर अभियान चलाया।

पुलिस ने पकड़े 36 हथियार तस्कर

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीम ने एमपी में कई स्थानों पर छापेमारी की और हथियार बनाने वाली यूनिट्स को ध्वस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कुल 36 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। किंगपिन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

500 किलोमीटर दूर किसने भेजे हथियार?

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि यह हथियारों की एक सप्लाई चेन है। पुणे में ये हथियार किसने भेजे, उसकी तलाश की जा रही है। अवैध हथियार के इस तस्करी गिरोह में कई और लोग शामिल हैं। हमारी जांच अभी भी जारी है। पुणे के डीसीपी सोमय मुंडे की लीडरशिप में पुणे के 105 पुलिसकर्मियों की एक टीम ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया। और अवैध हथियारों की यूनिट्स और तस्करों को ढूंढ निकाला।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

भारत-कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने बनाया नया तेहरा गठजोड़, नई साझेदारी को मोदी ने बताया आगामी पीढ़ियों का भविष्य

बांग्लादेश में आज फिर दो बार भूकंप के झटके से हिली धरती, जानिए कितनी थी तीव्रता





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *