इस खिलाड़ी को नहीं है कोई परवाह, मौके पर मौका, लेकिन नहीं बना रहा रन


Sai Sudarshan- India TV Hindi
Image Source : GETTY
साई सुदर्शन

India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फंसी हुई नजर आ रही है। पहले तो साउथ अफ्रीका ने एक बड़ा स्कोर टांग दिया और जब भारत की बल्लेबाजी आई तो जल्दी जल्दी वि​केट गिरने शुरू हो गए। इस बीच खास बात ये रही कि जिस खिलाड़ी पर बीसीसीआई और टीम इंडिया का मैनेजमेंट लगातार भरोसा जता रहा है, वो सुधरने के लिए तैयार नहीं है। हर बार फ्लॉप पर फ्लॉप हुए जा रहा है। इससे समझा जा सकता है कि भारतीय टीम का चाहे कुछ भी हो, उसे कोई परवार ही नहीं है। हम बात कर रहे हैं साई सुदर्शन की। 

भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर नाकाम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इस वक्त गुवाहाटी में खेला जा रहा है। पहला मैच भारतीय टीम बुरी तरह से हार चुकी है और सीरीज में पीछे चल रही है। खास बात ये है कि दूसरे मुकाबले में भी हालत कुछ अच्छी नहीं है। भारतीय टीम ​फिलहाल जीत के लिए नहीं, बल्कि फालोआन बचाने के लिए खेल रही है। मैच के तीसरे दिन जब टी ब्रेक हुआ तो भारतीय टीम करीब 100 रन बना चुकी थी और चार अहम विकेट भारतीय टीम गवां चुकी है। 

केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए साई सुदर्शन

बात अगर साई सुदर्शन की करें तो वे अब तक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार मौके देने पर आमादा है और साई सुदर्शन जैसे कुछ ना करने की कसम खा चुके हों। गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो उसमें साई सुदर्शन ने 40 बॉल का सामना किया और केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से केवल दो ही चौके आए। साई को इस बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जो टेस्ट क्रिकेट में काफी अहम जगह होती है। 

ऐसा रह है अब तक साई सुदर्शन का प्रदर्शन

साई सुदर्शन के करियर को अगर आप देखेंगे तो पता चलेगा कि वे अब तक बुरी तरह से नाकाम रहे हैं। कुल पांच टेस्ट की 9 पारियों में साई सुदर्शन केवल 273 रन ही अपने खाते में जोड़ पाए हैं। उनके नाम केवल दो ही अर्धशतक हैं। साई सुदर्शन का औत 30.33 का है। लगातार मिल रहे मौकों को साई इस तरह से गवां रहे हैं, इससे पता चलता है कि उन्हें कहीं से बैकअप मिला हुआ है और उन्हें पता है कि वे आउट भी हो जाएं तो भी अगला मुकाबला खेलेंगे। अब देखना ये होगा कि साई पहले अपनी नाकामी से बाहर निकलते हैं या फिर टीम इंडिया से उन्हें पहले बाहर होना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 

Ashes 2025: दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुआ घातक गेंदबाज, कप्तान की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

टेस्ट मैच के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, 2 साल बाद हुई धाकड़ गेंदबाज की वापसी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *