टेस्ट मैच के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, 2 साल बाद हुई धाकड़ गेंदबाज की वापसी


New Zealand Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

दिसंबर में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में लंबे समय के बाद केन विलियमसन की वापसी हुई है। वहीं दो साल के लंबे अंतराल के बाद तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर स्क्वॉड में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साल 2023 में खेला था।

ग्लेन फिलिप्स और काइल जैमीसन को नहीं मिली टीम में जगह

जैकब डफी और जैक फॉलक्स भी 14 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू मैच में नौ विकेट लिए थे। काइल जैमीसन को भी पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। पीठ की चोट के बाद वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, ऐसे में उनका वर्कलोड बढ़ाने में सावधानी बरती जा रही है। ग्लेन फिलिप्स जो प्लंकेट शील्ड के शुरुआती राउंड में खेले थे, उन्हें भी स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। वह कमर की चोट के बाद पूरी मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। डेरिल मिचेल जो चोट की वजह से दूसरे और तीसरे वनडे मैच से बाहर थे, वह टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं।

केन विलियमसन को लेकर हेड कोच रॉब वाल्टर ने दिया बड़ा बयान

विलियमसन कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों के ग्रुप में हैं और वह इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे में खेले गए टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आए थे। उन्होंने टेस्ट सीरीज की जगह द हंड्रेड में खेलने का फैसला लिया था। T20I से रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो ODI खेले, जिसके बाद उन्हें ग्रोइन में चोट लग गई।

हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि मैदान पर काबिलियत खुद ही सब कुछ बयां करती है और टेस्ट ग्रुप में उनकी स्किल्स के साथ-साथ उनकी लीडरशिप का वापस आना बहुत अच्छा होगा। उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट के लिए खुद को तैयार करने के लिए थोड़ा समय मिला है, और मुझे पता है कि वह पहले टेस्ट से पहले प्लंकेट शील्ड के दूसरे राउंड में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉलक्स, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग

यह भी पढ़ें:

मार्को येनसन का बड़ा कारनामा, एबी डिविलियर्स के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

मार्को येनसेन ने मचाई बल्ले से तबाही, चकनाचूर किया विव रिचर्ड्स का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *