26 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश; इन 3 राशियों की बढ़ेंगी उलझनें, करियर-रिश्तों में आएंगी चुनौतियां


Shukra Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/CANVA
शुक्र गोचर 2025

Shukra Gochar 2025: शुक्र का वृश्चिक में गोचर तीन राशियों के लिए कठिन समय लेकर आएगा। शुक्र के राशि बदलने का कई राशियों पर गहरा पड़ेगा प्रभाव , खासकर करियर, रिश्तों और मानसिक शांति पर। सूर्य और मंगल पहले से वृश्चिक में स्थित होने के कारण यह अवधि कुछ लोगों के लिए उलझन बढ़ाने वाली हो सकती है। शुक्र के 26 नवंबर को वृश्चिक राशि में आते ही ऊर्जावान मंगल और तेजस्वी सूर्य के साथ यह युति कई राशियों को प्रभावित करेगी। इस दौरान गलतफहमियां, तनाव और काम का दबाव बढ़ सकता है। खासकर प्रेम संबंधों और कारोबार में सोच-समझकर फैसला लेना होगा।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य और करियर पर असर

  • शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के छठे भाव में हो रहा है, इसलिए यह समय स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। 
  • काम का दबाव बढ़ेगा, जिससे तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
  • व्यापार में नुकसान या मंदी से गुजरना पड़ सकता है।
  • प्रेम संबंधों में विवाद बढ़ सकते हैं, इसलिए सबसे पहले धैर्य अपनाएं।
  • मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन प्रयास जारी रखें।

कुंभ राशि: करियर में रुकावटें और पारिवारिक तनाव

  • कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर दसवें भाव में हो रहा है, जो करियर का कारक है।
  • नौकरी में सफलता मिलना कठिन हो सकता है।
  • व्यापार में धन का लेन-देन अत्यंत सावधानी से करें।
  • पारिवारिक विवाद और कार्यक्षेत्र की समस्याएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं।
  • बेरोजगार जातकों को अभी थोड़ा और धैर्य रखना होगा।

मीन राशि: व्यापार में सावधानी जरूरी

  • मीन राशि के लिए शुक्र नवम भाव में गोचर करेंगे।
  • व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है।
  • प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें, गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।
  • कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है।
  • वैवाहिक जीवन में बाधाएं संभव हैं, धैर्य बनाए रखें।
  • धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

मूलांक  7 वालों की सोई किस्मत जागेगी, रोज करें ये 5 उपाय, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ!

Aditya Hridaya Stotra: सौभाग्य से लेकर शत्रु-विजय तक; सिर्फ एक पाठ से बदलेगी किस्मत, मुश्किल में वरदान साबित होता है आदित्य हृदय स्तोत्र!

More Rashifal News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *