Dharmendra Net Worth: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र


Dharmendra Net Worth- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र

Dharmendra Net Worth: धर्मेंद्र एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक अच्छे बिजनेसमैन भी थे। उन्होंने कई चीजों में निवेश किया जिनमें रेस्टोरेंट्स से लेकर हॉस्पिटल फील्ड तक शामिल हैं। ‘गरम धरम ढाबा’ नाम से उन्होंने एक सफल रेस्टोरेंट चेन की भी शुरुआत की, जो आज एक बड़ी ब्रांड बन गई है। उन्होंने यह साबित किया कि वह पर्दे के ‘ही-मैन’ होने के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया के भी बड़े खिलाड़ी हैं। आज 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया और जाते-जाते अपने पीछे कई करोड़ों का अंपायर खड़ा कर दिया। चलिए आपको बताते हैं धर्मेंद्र की कुल संपत्ति कितनी थी।

धर्मेंद्र की कुल संपत्ति (Dharmendra Net Worth)

  •  एक आंकलन के मुताबिक धर्मेंद्र की कुल संपत्ति 335 से 450 करोड़ के बीच है।
  • धर्मेंद्र का सबसे कीमती एसेट है उनका 100-एकड़ का फार्महाउस जो लोनावला में स्थित है। यहां धर्मेंद्र अक्सर समय बिताते थे।
  • इसके अलावा धर्मेंद्र के पास 17 करोड़ की महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी है तो वहीं उन्होंने 88 लाख रुपये और 52 लाख रुपये से ज्यादा की कृषि और गैर-कृषि भूमि में भी निवेश किया था।
  • इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र ने अपने लोनावला स्थित फार्महाउस के पास 12 एकड़ के भूखंड पर 30 कॉटेज वाला एक रिसॉर्ट बनाने के लिए एक रेस्टोरेंट कंपनी के साथ साझेदारी भी की थी।
  • धर्मेंद्र ने “गरम धरम ढाबा” जैसे रेस्टोरेंट की शुरुआत की। इसके बाद करनाल हाईवे पर “He-Man” नामक रेस्टोरेंट भी खोला। कहा जाता है कि इनके इन वेंचर्स की वजह से उनकी संपत्ति और इनकम में भारी इजाफा हुआ है।

धर्मेंद्र के पास थी कई लग्जरी गाड़ियां

धर्मेंद्र सिर्फ अपने फार्महाउस के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार कार कलेक्शन की वजह से भी खूब चर्चा में रहते थे। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज S-Class, मर्सिडीज-बेंज SL500 और लैंड रोवर रेंज रोवर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

बेटों सनी-बॉबी को नहीं… अपनी बायोपिक में इस सुपरस्टार को देखना चाहते थे धर्मेंद्र, एक्टर को बताया था बेस्ट च्वॉइस

6 बच्चे और 13 नाती-पोते, धर्मेंद्र के खुशहाल परिवार में स्टार्स की फौज, कोई किसी से नहीं कम

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *