IND vs SA: भारत में 46 साल बाद हुआ अद्भुत कारनामा, तेज गेंदबाज ने रच दिया इतिहास


IND vs SA- India TV Hindi
Image Source : PTI
भारत बनाम साउथ अफ्रीका

IND vs SA, 2nd Test: गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम इंडिया संकट में घिर गई है। तीसरे दिन भारत की पहली पारी महज 201 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से सिर्फ यशस्वी जायसवाल अर्धशतक जड़ सके। जायसवाल ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सुंदर 2 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। भारतीय पारी को 201 रनों पर समेटने में साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को यानसन का अहम योगदान रहा। यानसन ने अकेले दम पर भारत की आधी से ज्यादा टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

10 साल बाद हुआ बड़ा कारनामा

मार्को यानसन 19.5 ओवर में 48 रन देकर भारत के 6 बल्लेबाजों का शिकार किया। इसके साथ ही यानसन ने भारतीय सरजमीं पर बड़ा कारनामा कर दिखाया। यानसन भारत की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 5 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले महज चौथे साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज बन गए हैं। यही नहीं, 10 साल बाद भारत में कोई साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज 5 विकेट टेस्ट में हासिल करने में कामयाब हुआ है। इससे पहले लांस क्लूसनर (1996),  डेल स्टेन (2008, 2010) और काइल एबॉट (2015) ने यह बड़ा कारनामा किया था।

मार्को यानसन ने गेंद से बरपाया कहर

आपको जानकर हैरानी होगी कि मार्को यानसन भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं। आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ डाइमॉक ने साल 1979 में कानपुर टेस्ट में 7 विकेटे लेने का कमाल किया था। इंग्लैंड के जॉन लीवर (7 विकेट, 1976) और ऑस्ट्रेलिया के एलन डेविडसन (7 विकेट, 1959) में ऐसा किया था। मार्को यानसन साल 1988 के बाद से भारत में टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले तीसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले जहीर खान (तीन बार) और मिचेल जॉनसन (मोहाली, 2010) ने यह कारनामा किया था।

भारत पर हार का खतरा

गौरतलब है कि 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे चल रही है। अब भारत पर दूसरे टेस्ट मैच में भी हार का खतरा मंडरा रहा है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में शानदार 489 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 201 रनों पर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 314 रनों की लीड हासिल कर ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय गेंदबाज साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में किस तरह की गेंदबाजी करती है।

यह भी पढ़ें:

इस गेंदबाज ने बल्लेबाजों को दिखाया आईना, गुवाहाटी टेस्ट में झोक दी जान

टीम इंडिया में प्रयोगों का दौर जारी, पहली बार इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरा ये खिलाड़ी, खाता तक नहीं खुला

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *