
पीएम मोदी
अयोध्या: पीएम मोदी ने आज यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व राममय है। रामभक्त के दिल में असीम संतोष है। सदियों के घाव भर रहे हैं।
रामभक्तों के मन में अद्वितीय संतोष: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिंदु की साक्षी बन रही है। संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व राममय है। रामभक्तों के मन में अद्वितीय संतोष है। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है जिसकी अग्नि 500 साल प्रज्जवलित रही।
कॉपी अपडेट हो रही है…
