
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
आप अगर सोशल मीडिया के रेगुलर यूजर हैं तो फिर एक दिन में आप कई बार सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर भी लगाते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप वहां तमाम अतरंगी, अनोखी और अजीब पोस्ट भी देखते होंगे जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। हर दिन ऐसे खूब सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आपकी फीड पर भी तमाम वायरल कंटेंट आते ही होंगे और कुछ तो इतने अतरंगी होते हैं कि वो वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में वायरल होने जैसा क्या है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि बंदा बाइक पर बैठा हुआ है और जैकेट का चैन पूरा बंद करने के बाद अपना कारनामा दिखाता है। वो अंडरवियर को उठाता है और एक पैर वाले हिस्से को सिर से पहन लेता है। उससे वो नाक को कवर करता है। इसके बाद वो पीछे से कमर वाले हिस्से को उठाता है और फिर सिर पर पहन लेता है। ऐसा करने के बाद कोई यह नहीं कह सकता है कि उसने सिर पर कच्छा पहना हुआ है और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर inyourfeedd नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में ऊपर लिखा है, ‘अंडरवियर का सही इस्तेमाल।’ वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही इस्तेमाल नहीं दूसरा इस्तेमाल। दूसरे यूजर ने लिखा- असली हैकर तो ये है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- अंडरवियर नहीं अपरवियर। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
छुट्टी के लिए कर्मचारी का किया हुआ मैसेज हो गया वायरल, देखकर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
दादी जी अपने किलर डांस और फ्लिप से हो गईं वायरल, आप भी देखें Video
