
टेम्बा बावुमा
IND vs SA, 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में 4 दिन का खेल हो चुका है और अब 5वें और आखिरी दिन का खेल बचा हुआ है। पहले ही दिन से साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया पर दबदबा बनाए रखा। नतीजा ये हुआ कि भारतीय टीम बड़ी हार की दहलीज पर खड़ी है। टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 549 रनों का विशाल टारगेट है। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पवेलियन लौट चुके हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 27/2 रन है। जीत के लिए भारत को अभी भी 522 रनों की दरकार है।
कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हारने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम गुवाहाटी टेस्ट में वापसी करेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को वापसी का मौका नहीं दिया। अब भारतीय टीम पर सीरीज में क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच भी हार जाती है, तो टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम इतिहास रच देगी।
साउथ अफ्रीका के पास इतिहास रचने का मौका
दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम अब तक सिर्फ एक बार ही भारत में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही है। 25 साल पहले यह बड़ा कारनामा हुआ था। हैन्सी क्रोनिए की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने साल 2000 में भारतीय सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी। 2 मैचों की सीरीज में तब साउथ अफ्रीका ने भारत का 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। अब 25 साल बाद टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अफ्रीकी टीम के सीरीज जीतने की उम्मीद है। इस तरह बावुमा का नाम हैंसी क्रोनिए के बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाले दूसरे साउथ अफ्रीकी कप्तान के रूप में दर्ज हो जाएगा।
10वीं सीरीज जीतने की दहलीज पर अफ्रीका
गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 16 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। 2 मैचों की मौजूदा सीरीज 17वीं टेस्ट सीरीज है। पिछली 16 सीरीज में 9 बार साउथ अफ्रीका जबकि 4 बार भारत ने सीरीज अपने नाम की है। वहीं, 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं। अब साउथ अफ्रीका के पास 10वीं सीरीज जीतने का शानदार मौका है।
यह भी पढ़ें
5 शतक, 1504 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार है विराट का रिकॉर्ड, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
अब चमत्कार ही दिला सकता है टीम इंडिया को जीत, भारत में अब तक सिर्फ एक बार हुआ ऐसा कारनामा
