संविधान दिवस पर संसद में विशेष कार्यक्रम, राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों को करेंगी संबोधित


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - India TV Hindi
Image Source : PTI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली: आज संविधान दिवस है, जिसे हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। आज ही के दिन 1949 में भारत ने अपने संविधान को अंगीकार किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस विशेष समारोह का नेतृत्व कर रही हैं। यह कार्यक्रम पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया जा रहा है।

समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस राष्ट्रीय समारोह में देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा, कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा।

खबर अपडेट हो रही है…

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *