
पूर्व सांसद नवनीत राणा का बयान वायरल। (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र की अमरावती सीट से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी की नेता नवनीत राणा अपने बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। नवनीत राणा ने एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की है कि जो धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए। नवनीत राणा के इस बयान का वीडियो वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं कि पूर्व सांसद नवनीत राणा ने और क्या कुछ कहा है।
