म्यांमार ने 3000 से ज्यादा कैदियों को दे दी सामूहिक माफी और 5500 के आरोप लिए वापस, सभी जेल से आए बाहर


म्यांमार की सेना (फाइल फोटो)- India TV Hindi
Image Source : AP
म्यांमार की सेना (फाइल फोटो)

बैंकॉक: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार की प्रसिद्ध इंसेन जेल से गुरुवार को बड़ी संख्या में कैदियों को क्षमादान किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया। जेल गेट के बाहर सुबह से इंतजार कर रहे रिश्तेदारों और दोस्तों ने फूल-मालाएं पहनाकर और गले लगाकर उनका भावुक स्वागत किया। यह रिहाई अगले महीने 28 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव से पहले सैन्य शासकों द्वारा दी गई सामूहिक माफी के तहत की गई है। 

म्यांमार की पूर्व पीएम आंग-सान-सू-की भी क्या होंगी रिहा


जेल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र मतदाता आगामी चुनाव में हिस्सा ले सकें।  पुष्टि की कि गुरुवार से कैदियों की रिहाई शुरू हो गई है, लेकिन उन्होंने रिहा होने वाले कैदियों की सटीक संख्या या उनकी पहचान बताने से इनकार कर दिया।फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि रिहा किए गए कैदियों में म्यांमार की पूर्व नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची भी शामिल हैं या नहीं। सू ची 2021 के सैन्य तख्तापलट में अपदस्थ हुई नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) सरकार की नेता थीं और फरवरी 2021 से वह पूरी तरह नजरबंद हैं; उनसे बाहर की दुनिया का कोई संपर्क नहीं है।(एपी)

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *