China Rail Accident: चीन में हुई बड़ी रेल दुर्घटना, 11 लोगों की मौत और कई घायल


चीन में रेल दुर्घटना की फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : AP
चीन में रेल दुर्घटना की फाइल फोटो

बीजिंग:चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग में गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाली ट्रेन दुर्घटना हुई है। इसमें 11 रेलवे कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चीन रेलवे कुनमिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड ने बताया कि हादसा कुनमिंग के लुयांगझेन रेलवे स्टेशन के निकट उस समय हुआ जब रात में पटरी की मरम्मत और रखरखाव का काम कर रहे कर्मचारी एक आती हुई मालगाड़ी की चपेट में आ गए। 

कई घायलों की हालत गंभीर

दुर्घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई। मृतकों और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 11 कर्मचारियों को बचाया नहीं जा सका। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना के सटीक कारणों की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन और सिग्नलिंग में चूक की आशंका जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हादसे के बावजूद लुयांगझेन स्टेशन पर ट्रेन परिचालन कुछ घंटों के अंदर ही बहाल कर दिया गया और यात्री ट्रेनों के आवागमन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।


पहले भी हो चुके हैं कई रेल हादसे

इससे पहले भी चीन में कई रेल हादसे हो चुके हैं। चीन में तेज़ गति वाली रेल परियोजनाओं और 24 घंटे चलने वाले रखरखाव कार्यों के बीच इस तरह के हादसे समय-समय पर सामने आते रहे हैं। पिछले बड़े हादसे की याद अभी ताज़ा है जब 2024 में ही एक अन्य रखरखाव दुर्घटना में 9 कर्मचारियों की जान गई थी। रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पूरे देश में रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था की फिर से समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं।(भाषा)

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *