Redmi 15C 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, बजट फोन के तौर पर जल्द सामने आएगा नया ऑप्शन


Redmi 15C 5G- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI
रेडमी 15सी 5जी

Redmi 15C 5G Launch: Redmi 15C 5G भारत में दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होने जा रहा है और कंपनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। अमेजन और Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर पर इस फोन के लिए डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई हैं। इससे दोनों वेबसाइटों पर हैंडसेट की उपलब्धता कन्फर्म होती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपकमिंग Redmi 15C 5G के बारे में अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया है लेकिन भारत में इसकी कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन हाल ही में ऑनलाइन लीक हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा।

Redmi 15C 5G की भारत में लॉन्च तारीख की घोषणा

Xiaomi के सब-ब्रांड ने X पर एक पोस्ट में कन्फर्म किया है कि Redmi 15C 5G भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह कन्फर्म किया गया है कि यह देश में Amazon और Xiaomi India ऑनलाइन स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से Redmi 15C 5G में एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की जानकारी दी गई है। वैसे तो स्पेसिफिकेशन फीचर्स और कीमत की जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है लेकिन कंपनी ने एक समयसीमा का खुलासा किया है कि इसकी और जानकारी कब सार्वजनिक की जाएगी।

कंपनी फोन के डिजाइन का 28 नवंबर को खुलासा करेगी फिर Redmi 15C 5G की बैटरी क्षमता और डिस्प्ले फीचर्स क्रमशः 29 नवंबर और 30 नवंबर को सामने आएंगे। बाद में 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को स्मार्टफोन मेकर अपने अपकमिंग फोन की मल्टीटास्किंग क्षमताओं और कोर मेमोरी फीचर की घोषणा करेगा जो रैम और स्टोरेज क्षमता या कैमरा कॉन्फिगरेशन हो सकता है।

Redmi 15C 5G की भारत में कीमत (संभावित)

हाल ही में Redmi 15C 5G की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए थे। इस हैंडसेट की कीमत 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये हो सकती है। 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 13,999 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा टॉप-ऑफ-द-लाइन 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में 14,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है।

Redmi 15C 5G के स्पेसिफिकेशन (संभावित)

इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 15C 5G में कथित तौर पर 6.9-इंच का LCD पैनल HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट, 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज से ऑपरेट हो सकता है। यह भारत में Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलेगा। इसमें 6000mAh की बैटरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Apple AirPods Pro के दाम इस सेल में हुए 15,000 रुपये से कम, जानें कहां पर होगी बचत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *