
यामी गौतम
धुरंधर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने आज अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आदित्य ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। जिसमें यामी खास पलों का आनंद लेती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई हो यामी, आप मेरे सबसे पसंदीदा इंसान हो। आपके साथ हंसकर, चीजें प्लान करना और घर आकर मिलना काफी शानदार होता है। हमारे लिए इतना प्यार और त्याग करने के लिए शुक्रिया। मैं खुशकिस्मत हूं कि तुम्हारे जैसा साथी मिला है। आपको ढेर सारा प्यार।’
इस जोड़े का अब तक का सफर
यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जुलाई 2021 को हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। यह शादी अपनी सादगी, ईमानदारी और तमाशे से दूर रहने की इस जोड़ी की पसंद के लिए जानी जाती है। 10 मई, 2025 को, इस जोड़ी ने अपने पहले बच्चे, वेदवैद नाम के एक बेटे का स्वागत किया, जिसने उनके जीवन में एक और खूबसूरत मील का पत्थर स्थापित किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य धर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत इस फिल्म में अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे प्रभावशाली कलाकार शामिल हैं। हाल ही में, आदित्य ने फिल्म की कहानी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया कि धुरंधर भारतीय सेना के नायक मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित नहीं है।
फिल्म के सेट पर हुई थी लवस्टोरी की शुरुआत
बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर की मुलाकात फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में यामी ने भी एक अहम किरदार निभाया था। उरी फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था और यहीं दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में। बाद में दोनों ने शादी कर ली और अब 1 बच्चे के पेरेंट्स भी बन गए हैं।
ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने घर पर धर्मेंद्र के लिए रखा गीता पाठ, पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, बताया कैसा था माहौल
Bigg Boss 19: मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को मारी लात, देखते रह गए कंटेस्टेंट्स, वीडियो ने मचाई खलबली
