
दूल्हे ने बच्चे को जड़े थप्पड़।
Shaadi Ka Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें शादी के कार्यक्रम के मजेदार सीन दिखाए जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे ने तब मामले को अपने हाथ में ले लिया जब बच्चों ने गलती से उसके फोटोशूट में खलल डाल दिया। सोशल मीडिया पर एक देसी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नवविवाहित कपल अपने-अपने पारंपरिक परिधानों में फूलों लाइटों और नोटों से सजे मंच पर सोफे पर बैठे हैं। अचानक बच्चों की धमाचौकड़ी से दूल्हा नाराज हो गया और उसने बच्चे की कुटाई कर दी।
एक्स पर वीडियो वायरल
एक्स पर वीडियो को @MemeCreaker नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में लोगों को स्टेज पर नोट उड़ाते हुए देखा जा सकता है। कुछ रिश्तेदार भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते और नोटों की बारिश करते हुए कैद हुए। इस वेडिंग फोटोशूट के बीच अचानक से बच्चा आ जाता है जहां दूल्हा-दुल्हन बैठे थे और जमीन पर पड़े पैसे बटोरने लगता है। बच्चे के व्यवहार से दूल्हा नाराज हो गया और तभी उसने उस छोटे लड़के को थप्पड़ मार दिया। उसने गुस्से में कुछ अस्पष्ट बातें कहते हुए उसे वहां से जाने का इशारा भी किया, जो वीडियो में सुनाई नहीं दे रही थीं। मामला तब और बिगड़ गया जब दूल्हे ने मंच से मेहमानों से माइक पर अपील की। माइक्रोफोन लेकर उन्होंने मेहमानों पर अपने बच्चों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘अपने बच्चों को अपने पास बिठाएं। पैसे कम हैं तो हमसे आके लेके जाएं, शूट खराब मत कीजिए।’
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ लोगों ने दूल्हे की इस अभद्र टिप्पणी की निंदा की, तो कुछ ने तर्क दिया कि यह उनके लिए एक खास मौका थाऔर उस बच्चे ने इसे बिगाड़ दिया। एक यूजर ने कहा, ‘अगर लोग मेहमानों का सम्मान नहीं कर सकते, तो उन्हें उन्हें आमंत्रित नहीं करना चाहिए! घर पर फंक्शन रखता है और यूट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट कर देता है बस।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘लोग अक्सर ये मानते हैं कि प्यार या शादी से समस्याएं सुलझ जाएंगी। लेकिन सालों बाद, बिना बदले हुए रेड फ्लैग वाले व्यवहार ही असली व्यक्तित्व को उजागर करते हैं। यह एक चेतावनी है—इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। अगर कोई मंच पर बच्चों को थप्पड़ मार रहा है, तो वह एक दिन अपनी पत्नी पर भी हाथ उठाएगा।’ तीसरे ने लिखा कि, ‘दूल्हे को बच्चों को अपने तरीके से इस अवसर को मनाने देना चाहिए था… मान लीजिए कि भविष्य में दूल्हे के बच्चों को इस तरह से डांटा जाता है, तो उसकी भावनाएँ क्या होंगी?’ एक और यूजर ने लिखा कि, ‘बच्चे बहुत परेशान करने वाले होते हैं। आजकल, माता-पिता अपने बच्चों पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं रखते। वे उन्हें बड़ों का सम्मान करना भी नहीं सिखाते।’
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Instagram पर 19 मिनट का MMS लीक होते ही मचा बवाल, देखते ही देखते चर्चा में आया वीडियो
दुनिया का इकलौता फल, जिसे ट्रेन और फ्लाइट में नहीं ले जा सकते; मगर स्वाद के सभी दीवाने हैं
