
एलिसा हीली
महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले 27 नवंबर को नई दिल्ली में मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने कई प्लेयर्स को अपनी टीम का हिस्सा बनाने में दिलचस्पी दिखाई। इसमें भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को जहां 3.2 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स फिर से अपना हिस्सा बनाने में सफल रही तो वहीं बाकी की टीमों में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। ऑक्शन में सबसे ज्यादा सभी की नजरें मार्की प्लेयर्स पर टिकी हुई थी, जिसमें एक नाम एलिसा हीली का भी शामिल था जो अनसोल्ड रहीं और इसे देख सभी फैंस भी काफी हैरान जरूर हैं। वहीं मेगा ऑक्शन के बाद WPL टीमों के कोचेस ने हीली को नहीं लेने के पीछे के कारण का भी अपने अनुसार जवाब दिया।
हीली हमारी लिस्ट में थी, लेकिन हमने स्क्वाड की फ्लेक्सिबिलिटी को आगे रखा
एलिसा हीली को WPL मेगा ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं लिए जाने के पीछे की वजह को लेकर अलग-अलग टीमों के कोचेस के बयान सामने आए हैं, जिसमें ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार यूपी वॉरियर्स टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने हीली को नहीं चुने जाने को लेकर कहा कि हीली को नहीं चुना जाना कई वजहों से हैरानी की बात थी। जब आपको प्लेइंग 11 में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी को शामिल करने की मंजूरी होती है ऐसे में आपके पास काफी कम विकल्प मौजूद होते हैं। कई टीमें अपने सेटअप में ऑलराउंडर प्लेयर्स अधिक पसंद करती हैं।
आरसीबी महिला टीम की असिस्टेंट कोच अन्या श्रुबसोल ने कहा कि एलिसा हीली हमारी स्क्वाड के कॉम्बिनेशन में फिट नहीं बैठतीं हैं। हमारा टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है। ऋचा घोष के टॉप-5 में होने से हमारे लिए हीली को लेना सही नहीं था। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच जोनाथन बैटी ने कहा कि प्लेयर ऑक्शन में एलिसा हीली उनकी लिस्ट का हिस्सा तो थी, लेकिन हमने स्क्वाड की फ्लेक्सिबिलिटी अधिक तवज्जो दी।
हीली के अलावा ये स्टार विदेशी खिलाड़ी भी रहीं अनसोल्ड
WPL मेगा प्लेयर ऑक्शन में एलिसा हीली के अलावा कुछ और बड़ी दिग्गज खिलाड़ी भी रहीं जिनको किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसमें इंग्लैंड की हीथर नाइट और एलिस कैप्सी का नाम शामिल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से अलाना किंग, अमांडा जेड वेलिंग्टन और डार्सी ब्राउन जबकि श्रीलंकाई महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू को भी किसी भी टीम ने अपना हिस्सा नहीं बनाया। वहीं इस मेगा ऑक्शन में अमेलिया केर सबसे ज्यादा पैसे पानी वाली विदेशी खिलाड़ी रहीं, जिनके लिए मुंबई इंडियंस ने अपने पर्स से 3 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
ये भी पढ़ें
WPL 2026 की इस तारीख से होगी शुरुआत, जानें कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला; सामने आया बड़ा अपडेट
भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली प्लेयर पर पहले लगी सिर्फ 50 लाख की बोली, अचानक से UPW ने किया खेल
