
मोर्ने मोर्केल
टेस्ट सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना के बाद भारतीय टीम इस वनडे सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इस बीच टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम सेलेक्शन में अपनी भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। रांची में खेले जाने वाले वनडे से पहले मोर्कल ने कहा कि टीम चुनना हेड कोच, कैप्टन और सिलेक्टर्स का काम है और इसमें उनका कोई रोल नहीं है।
गुवाहाटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को मिली करारी हार
दरअसल टेस्ट सीरीज में हार का सामना करने के बाद इंडियन टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना हुई। टीम मैनेजमेंट पर टेस्ट प्लेइंग XI में कई ऑलराउंडर्स को चुनने को लेकर सवाल उठाए गए थे। आपको बता दें कि गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को ऋषभ पंत की कप्तानी में 408 रन से हार का सामना करना पड़ा था। साउथ अफ्रीका की टीम 25 साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जीतने में कामयाब रही।
टीम सेलेक्शन को लेकर क्या बोले मोर्ने मोर्केल?
रांची में मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्ने मोर्केल ने कहा कि मैं असल में सेलेक्शन और ऐसी चीजों में शामिल नहीं होता। मैं यह गौतम, सेलेक्टर्स और कैप्टन पर छोड़ता हूं, इसलिए मैं इस पर कमेंट नहीं कर सकता। हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। 66 साल में यह पहली बार था जब भारतीय टीम को 7 टेस्ट मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है।
मोर्ने मोर्केल ने किया गेंदबाजी यूनिट का सपोर्ट
भारतीय टीम रांची में पहले ODI से तीन दिन पहले 27 नवंबर को रांची पहुंची। मोर्कल ने कहा कि रांची में पिच की कंडीशन बहुत अलग थी और कुछ-कुछ साउथ अफ्रीकी विकेट जैसी थी। मोर्कल ने युवा भारतीय पेस अटैक का सपोर्ट किया, जिसमें अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा शामिल थे। उन्हें उम्मीद है कि ये गेंदबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी करेंगे। कोच ने कहा कि तेज गेंदबाज को 3 मैचों की सीरीज में सपोर्ट किया जाएगा।
बॉलिंग कोच ने कहा कि हर्षित, प्रसिद्ध, अर्शदीप के लिए यह एक शानदार मौका है। हम हमेशा इन लोगों को ज्यादा से ज्यादा गेम टाइम देना चाहते हैं। वे कुछ अग्रेसिव क्रिकेटरों के खिलाफ खेलेंगे। यह उनके लिए इन हालात में खुद को परखने का एक अच्छा मौका होगा। मैं इस सीरीज में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्साहित हूं। भारत अपना पहला ODI 30 नवंबर को खेलेगा। बाकी के दो वनडे मैच 3 और 6 दिसंबर को खेला जाएगा। उसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी-20 सीरीज पर फोकस करेंगी।
यह भी पढ़ें
IND vs SA 1st ODI: कब और कहां फ्री में देख सकते हैं पहला वनडे मुकाबला, रांची के मैदान पर होगी टक्कर
मुंबई इंडियंस से बाहर होते ही अर्जुन तेंदुलकर का गेंद से कमाल, टीम को अपने दम पर जिताया मैच
