‘चुनाव भारतीय वोटों से होगा, बांग्लादेशी या विदेशी वोटों से नहीं’, SIR पर बोले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे


बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे- India TV Hindi
Image Source : ANI
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (1 दिसंबर) से शुरू होने वाला है। इस सत्र में SIR को लेकर विपक्षी पार्टियां हंगामा कर सकती हैं। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘कल (रविवार) संसद की बैठक है। उसके बाद ही हम बता पाएंगे कि SIR पर विपक्षी पार्टियों का क्या रवैया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव आयोग जो SIR कर रहा है, वह उसके अधिकार क्षेत्र में है। बिहार में ऐसा कोई मामला नहीं है, जहां किसी का नाम SIR में हटाया गया हो।’ 

 बांग्लादेशी या विदेशी वोटों से नहीं होगा चुनाव- निशिकांत दुबे

इसके साथ ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘यह चुनाव भारतीय वोटों से होगा, बांग्लादेशी या विदेशी वोटों से नहीं होगा। SIR का विरोध वे लोग कर रहे हैं, जो भारत के चुनाव को प्रभावित करने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत करते हैं।’

19 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है। 

SIR पर हंगामें के हैं आसार

इसमें उन्होंने एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की उम्मीद जताई। हालांकि, विपक्ष ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर वे सदन में जोरदार हंगामा कर सकते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *