दिल्ली: 5 साल में सबसे ठंडा रहा 2025 का नवंबर, क्या दिसंबर में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ ठंड?


Delhi weather- India TV Hindi
Image Source : PTI
दिल्ली में संविधान सदन के बाहर का नजारा

दिल्ली में नवंबर का महीना पिछले पांच वर्षों में सबसे ठंडा रहा, जहां मासिक औसत न्यूनतम तापमान गिरकर 11.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2024 में औसत न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2023 में यह 12 डिग्री, 2022 में 12.3 डिग्री और 2021 में 11.9 डिग्री था। इस बीच, दिन का अधिकतम तापमान भी पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा। इस नवंबर में औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 29.4 डिग्री सेल्सियस था।

इस साल दिल्ली में सबसे कम अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में ठंडक महसूस हुई। इस वर्ष नवंबर पूरी तरह शुष्क रहा और दिल्ली में एक बार भी बारिश दर्ज नहीं की गयी, जो पिछले वर्ष की तरह ही मानसून के बाद के मौसम में जारी सूखे रुझान को रेखांकित करता है। इसके विपरीत, नवंबर 2023 में दो दिन बारिश हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, इस महीने शहर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 2024 में यह 9.5 डिग्री और 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग ने रविवार को कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।

दिसंबर में ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विभाग ने दिसंबर में ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। अगले सप्ताह दिल्ली का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ता है। इस बार भी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक जा सकता है। राजस्थान में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री के बीच रह सकता है।

क्या इस बार पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ ठंड?

इस साल जमकर बारिश होने के बाद सामान्य से ज्यादा ठंड के आसार जताए गए थे। कई रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बार की ठंड पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा रह सकती है। हालांकि, ठंड की तीव्रता ला नीना के असर पर निर्भर करती है। अब तक ला नीना का असर ज्यादा नहीं हुआ है। इस वजह से असामान्य ठंड के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, दक्षिण भारत में 30 नवंबर को चक्रवात दित्वा टकराने वाला है। इस वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते कई राज्यों में तापमान गिरेगा। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता BJP में शामिल; केजरीवाल का नाम लेकर हुए भावुक

Delhi MCD BY Election 2025: दिल्ली नगर मिगम की 12 सीटों के लिए उपचुनाव, कल है वोटिंग, जानें कौन सी हैं सीटें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *