”हमारे बीच कोई मतभेद नहीं और ना आगे होगा…”, देखें शिवकुमार के साथ PC में क्या-क्या बोले CM सिद्धारमैया


Siddaramaiah DK Shivakumar pc- India TV Hindi
Image Source : ANI SCREENGRAB
सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान के बीच, सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार आज एक साथ आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे पहले दोनों ने एक साथ ब्रेकफास्ट भी किया। इस मुलाकात में दोनों ने कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे के रास्ते पर अच्छी चर्चा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमारे बीच में कोई मतभेद नहीं है और भविष्य में भी कोई मतभेद नहीं होगा। हमारा एजेंडा 2028 का विधानसभा चुनाव है। हमारे लिए लोकल बॉडी इलेक्शन भी महत्वपूर्ण हैं। हमने उन पर चर्चा की। हमने 2028 के चुनाव में कांग्रेस को वापस लाने पर भी चर्चा की। हम दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमारे बीच कोई कन्फ्यूजन नहीं है और ना आगे होगा।

CM सिद्धारमैया ने उनके साथ 140 विधायक होने का किया दावा

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हमने तय किया है कि आलाकमान जो भी कहेगा, हम उसे मानेंगे। कल से कोई भ्रम नहीं होगा। वह तो खैर अभी भी नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था। BJP और JDS को झूठे आरोप लगाने की आदत है। उन्होंने बयान दिया है कि वे अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। बीजेपी के पास 60 विधायक हैं और जेडीएस के पास तो सिर्फ 18 हैं। वे हमारी संख्या की बराबरी नहीं कर पाएंगे। हमारे पास 140 विधायक हैं। उनके दावे और कोशिश खोखले हैं।

सिद्धारमैया ने बताई विधायकों के दिल्ली जाने की वजह

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, ”जहां तक मुझे पता है, कुछ विधायक मंत्री बनना चाहते हैं, शायद इसलिए वे लोग दिल्ली में आलाकमान से मिलने गए थे। इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि वे लीडरशिप के खिलाफ हैं। उनमें से कुछ की मेरी बात हो चुकी है। उन्होंने मुझे बताया कि वे दिल्ली क्यों गए थे। आलाकमान जो भी कहेगा, हम लोग मानेंगे।”

ये भी पढ़ें- 

EXPLAINER: क्या खत्म होने की कगार पर ”लेफ्ट” पॉलिटिक्स? जानें केरल के सिवा कोई किला क्यों नहीं बचा पाए वाम दल

Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *