Fact Check: ‘स्टूडेंट के लिए फ्री में बांटे जा रहे लैपटॉप’, वॉटसएप पर भेजा जा रहा स्कैम के लिए ये फर्जी मैसेज


वॉट्सएप पर वायरल हो रहा फर्जी मैसेज- India TV Hindi
Image Source : PIBFACTCHECK/X
वॉट्सएप पर वायरल हो रहा फर्जी मैसेज

सोशल मीडिया में कई तरह के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म में गलत दावों के साथ मैसेज भेजे जाते हैं। इन मैसेज में दी गई जानकारी भ्रामक एवं गलत भी होती है। कुछ ऐसे भी लिंक दिए जाते हैं, जिन पर क्लिक करके लोग धोखाधड़ी के भी शिकार हो जाते हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही वायरल मैसेज, फोटो और वीडियो के सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल

सोशल मीडिया के वॉट्सएप प्लेटफॉर्म में फ्री लैपटॉप दिए जाने का मैसेज वायरल हो रहा है। वॉट्सएप पर भेजा रहा ये वायरल मैसेज अंग्रेजी में लिखा गया है। इसमें लिखा गया है कि स्टूडेंट्स लैपटॉप स्कीम 2024 के लिए आवेदन उपलब्ध हैं। यह स्कीम उन सभी स्टूडेंट्स के लिए है जो पैसे की तंगी से अपना लैपटॉप नहीं खरीद सकते और अपनी पढ़ाई के लेवल के हिसाब से लैपटॉप की जरूरत है।

इसके साथ ही वॉट्सएप पर भेजे गए मैसेज में ये भी लिखा है कि 2024 में 960,000 से ज़्यादा स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए मुफ़्त लैपटॉप दिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और जिन स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है, उन्हें लैपटॉप दिया जा रहा है। इसके साथ ही इस वायरल मैसेज में एक लिंक दिया गया है, जिसमें क्लिक करके आवेदन की बात कही गई है।

पूरी तरह फर्जी है ये मैसेज

स्टूडेंट को फ्री में लैपटॉप दिए जाने के मैसेज का फैक्ट चेक किया गया है। ये मैसेज पूरी तरह फर्जी पाया गया है। भारत सरकार की संस्था प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक डिपार्टमेंट ने कहा कि क्या आपको भी वॉट्सएप पर फ्री लैपटॉप देने का मैसेज मिला है। सावधान रहें, यह आपको ठगने के लिए एक स्कैम है।

किसी प्रकार के लिंक को न करें क्लिक

इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ऐसे शक वाले लिंक पर कभी क्लिक न करें। किसी भी प्रकार की पर्सनल जानकारी शेयर करते समय सावधान रहें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *