गुरदासपुर पुलिस स्टेशन के बाहर फेंका था ग्रेनेड, कई इलाकों में की रेकी, स्पेशल सेल ने 3 को किया गिरफ्तार-VIDEO


गिरफ्तार आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
गिरफ्तार आरोपी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान बेस्ड गैंगस्टर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले शहजाद भट्टी के 3 साथियों को पकड़ा है। गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम हरगुनप्रीत सिंह जो पंजाब का रहने वाला है, विकास प्रजापति जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है, और आरिफ जो बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हरगुनप्रीत सिंह ने गुरदासपुर पुलिस स्टेशन के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका था। 

एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से विकास प्रजापति के पास एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के फोन से उनके द्वारा पंजाब के अलग-अलग इलाकों की जो रेकी की गई थी। उसकी वीडियो है। इसके अलावा आरोपियों के फोन से शहजाद भट्टी के साथ बातचीत के चैट्स और वॉइस नोट मिले हैं। 

शहजाद भट्टी के संपर्क में थे तीनों आरोपी

स्पेशल के मुताबिक यह तीनों आरोपी डायरेक्ट शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। शहजाद भट्टी सीधा इन्हें घटनाओं को अंजाम देने के लिए निर्देश दे रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, ‘शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए यंग लड़कों को अपने गैंग में रिक्रूट करता था और उसके बाद उन्हें बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के लिए निर्देश देता था।’

अभी हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अभी कुछ और गिरफ्तारियां भी कर सकती हैं। बीती 26 नवंबर को विकास को मध्य प्रदेश के दतिया इलाके से पकड़ा गया था। 29 नवंबर को हरगुनप्रीत सिंह की पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तारी हुई। आरिफ को उत्तर प्रदेश के बिजनौर इलाके से 30 नवंबर को स्पेशल से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: 

बड़ी खबर! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया, पाक खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तार

इंडिया गेट पर प्रदर्शन का हैदराबाद से कनेक्शन, इस प्रतिबंधित संगठन से जुड़े थे प्रदर्शनकारी; जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *