ससुर से फोन पर हुआ झगड़ा तो घर के बाहर पहुंचकर दामाद करने लगा फायरिंग, CCTV में घटना हुई कैद


घर के बाहर फायरिंग करता शख्स- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
घर के बाहर फायरिंग करता शख्स

गुजरात के अहमदाबाद में विजय क्रॉस रोड के पास सुभाष सोसाइटी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने अपने ससुर के घर के बाहर हवा में फायरिंग कर दी। यह घटना ससुर के साथ फोन पर हुए झगड़े के बाद हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राहुल सोनी के रूप में हुई है। पारिवारिक मामले को लेकर राहुल और उसके ससुर के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद राहुल ने ससुर के घर के बाहर पहुंचकर गोलीबारी की। राहुल सोनी ने अपनी 12 बोर की राइफल से हवा में 2 राउंड फायरिंग की। प्रारंभिक जांच में ऐसा माना जा रहा है कि कुल 6 राउंड हवा में फायरिंग की गई थी।

तलाशी में रिवॉल्वर के 4 कारतूस बरामद

घटना की सूचना तुरंत 112 पर कॉल करके दी गई। बताया गया है कि राहुल और उसकी पत्नी मयूरी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल सोनी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार जब्त किए हैं। मौके से एक 12 बोर की राइफल और एक रिवॉल्वर जब्त की गई है। आरोपी की कार की तलाशी में रिवॉल्वर के 4 कारतूस भी बरामद हुए हैं।

आरोपी के पास लाइसेंसी हथियार है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह लाइसेंस किस कारण से और कब प्राप्त किया गया था। पुलिस प्रशासन ने आरोपी का हथियार लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के समय राहुल सोनी ने कैफीन युक्त पेय पदार्थ पी रखा था। राहुल सोनी के खिलाफ वर्ष 2018 में तीन अलग-अलग पुलिस थानों में अपराध दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें-

मुंबई की लोकल ट्रेनों में AI से फर्जी टिकट बनाकर यात्रा करने वालों की खैर नहीं, हो सकती है 5 साल की जेल

शादी के घर में पसरा मातम, गहने लेकर जा रहे BSF जवान को बस ने कुचला; CCTV फुटेज आया सामने





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *