महाराष्ट्र के 15 जिलों में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव टले, यहां देखें पूरी लिस्ट


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI)
प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई: 2 दिसंबर को होने वाले महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव से पहले राज्य चुनाव आयोग ने 15 जिलों में विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव को स्थगित कर दिया है। यह चुनाव न्यायिक प्रक्रिया के कारण स्थगित किए गए हैं। अब यहां पर 20 दिसंबर को वोटिंग होगी और 21 तारीख को वोटों की गिनती होगी। वहीं, बाकी जगहों पर चुनाव निर्धारित तिथि पर ही 2 दिसंबर को होगी। 

पुणे, अहमदनगर (अब अहिल्यानगर), लातूर, सतारा, सोलापुर, यवतमाल, वाशिम, चंद्रपुर, वर्धा, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) और ठाणे जैसे जिलों में वोटिंग टाले गए हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से चल रहे नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। 

चुनाव स्थगित की गई सीटों की लिस्ट

पुणे जिला

  • बारामती नगर परिषद: 41 सीटें

अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिला

  • देवलाली प्रवरा नगर परिषद: 21 सीटें
  • कोपरगांव नगर परिषद: 30 सीटें
  • पाथर्डी नगर परिषद: 20 सीटें
  • नेवासा नगर पंचायत: 17 सीटें

लातूर जिला

  • रेणापुर नगर पंचायत: 17 सीटें

सतारा जिला

  • महाबलेश्वर नगर परिषद: 20 सीटें
  • फलटण नगर परिषद: 27 सीटें

सोलापुर जिला

  • मंगलवेढ़ा नगर परिषद: 20 सीटें
  • अनगर नगर पंचायत: 17 सीटें

यवतमाल जिला

  • यवतमाल नगर परिषद: 58 सीटें

वाशिम जिला

  • वाशिम नगर परिषद: 32 सीटें

चंद्रपुर जिला

  • घुग्घुस नगर परिषद: 22 सीटें

वर्धा जिला

  • देवली नगर परिषद: 20 सीटें

बुलढाणा जिला

  • देऊळगाव राजा नगर परिषद: 21 सीटें

अकोला जिला

  • बालापूर नगर परिषद: 25 सीटें

हिंगोली जिला

  • समतनगर नगर परिषद: 30 सीटें

नांदेड़ जिला

  • धर्माबाद नगर परिषद: 22 सीटें
  • मुखेड नगर परिषद: 20 सीटें

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) जिला

  • फुलंब्री नगर पंचायत: 17 सीटें

ठाणे जिला

  • अंबरनाथ नगर परिषद: 59 सीटें

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में महायुति में गड़बड़? मंत्री बावनकुले बोले- जो भी मनभेद-मतभेद हुए हैं उसे…

महाराष्ट्र: 25 से ज्यादा जगहों पर नगर निगम के चुनाव टले, दोबारा शेड्यूल की गई वोटिंग, CM फडणवीस ने जताई नाराजगी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *