चुनाव हारने के बाद विधानसभा में पहली बार बोले तेजस्वी यादव, आप भी जानिए आखिर क्या कहा


tejashwi yadav bihar assembly session- India TV Hindi
Image Source : X (@RJDFORINDIA)
बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव।

बिहार में 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के बाद विधानसभा के पहले सत्र में सभी विधायकों ने शपथ ली और इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को भी चुना गया। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को सर्वसम्मति के साथ विधानसभा का अध्यक्ष चुनाव गया है। सीएम नीतीश कुमार समेत अनेक नेताओं ने प्रेम कुमार को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने विधानसभा में बयान दिया। आइए जानते हैं कि चुनाव परिणाम के बाद विधानसभा के पहले सत्र में तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा है।

आशा है कि विपक्ष को समान अवसर मिलेगा- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सत्र में बोलते हुए ये उम्मीद जताई है कि विधानसभा के नए अध्यक्ष प्रेम कुमार सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को ही सदन में समान अवसर देंगे। तेजस्वी ने प्रेम कुमार को अध्यक्ष चुने जाने पर लालू प्रसाद यादव, महागठबंधन और समस्त बिहारवासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी ने कहा- “विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम कुमार के पास राजनीतिक और सामाजिक जीवन में लंबा अनुभव है। मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उन्होंने हमेशा ही जनता की आवाज उठाई है। अब अध्यक्ष के रूप में उनसे आशा है कि वे नियमावली के अनुसार पूर्ण निष्पक्षता के साथ जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।”

विपक्ष भी सरकार का ही एक अहम अंग- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा विधानसभा के हर सदस्य से उम्मीद जताई कि वे सहयोगी बने और किसी को निराश न करें। तेजस्वी ने कहा कि आवश्यकता के समय विपक्ष हमेशा विधानसभा के अध्यक्ष संग खड़ा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष भी सरकार का ही एक अहम अंग है और सभी का मकसद बिहार को एक अग्रणी राज्य बनाने का है। तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा कि बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसी चुनौतियों को खत्म कर के नए संकल्प के साथ नए बिहार का निर्माण होना चाहिए।

विपक्ष का काम सरकार को आईना दिखाना

बिहार विधानसभा के सत्र में तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की गलतियों को आईना दिखाने का होता है। इसमें कोई भी निजी कटुता नहीं होती है। तेजस्वी ने सत्ता पक्ष से अपील की है कि वे विपक्ष की आवाज को भी गंभीरता से सुनें। ताकि बिहार को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

ये भी पढ़ें- कौन हैं डॉ. प्रेम कुमार? जो निर्विरोध चुने गए बिहार विधानसभा के स्पीकर; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

“ईश्वर की सतत लेती हूं… आगे बोलिए न..”, जदयू विधायक विभा देवी ने अटक-अटक कर ली शपथ, देखें VIDEO

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *