‘जो होना है, होने दो, क्या राजनीति मेरे पिता की जागीर है?’ सिद्धारमैया का चौंकाने वाला बयान आया सामने


Siddaramaiah karnataka cm post race- India TV Hindi
Image Source : PTI
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया।

कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री के पद को लेकर चल रहे विवाद को लेकर राजनीतिक जगत में चर्चा लगातार जारी है। राज्य के के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक दूसरे के यहां जाकर मुलाकात की है और ये दिखाने की कोशिश की है कि उनके बीच सबकुछ सही है। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही रस्साकशी के बीच सीएम सिद्धारमैया का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी के एक विधायक से बातचीत के दौरान ये कहा है कि “क्या राजनीति मेरे पिता की जागीर है? राजनीति स्थायी नहीं है।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

क्या बोले सिद्धारमैया?

दरअसल, सीएम सिद्धारमैया कांग्रेस विधायक बेलूरू गोपाल कृष्ण के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। सिद्धरमैया ने विधायक गोपाल कृष्ण से कहा- “जो होना है, होने दो। क्या राजनीति मेरे पिता की जागीर है? राजनीति स्थायी नहीं है।” सिद्धारमैया इस बातचीत का संदर्भ तो सामने नहीं आया है लेकिन उनके इस बयान को राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच काफी अहम माना जा रहा है।

आलाकमान कहेगा तो शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे- CM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को एक और बड़ा बयान दिया है। सिद्धारमैया ने कहा है कि उनके और डीके शिवकुमार के बीच कोई भी मतभेद नहीं है। सीएम ने कहा कि वह और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एकजुट हो कर सरकार को चला रहे हैं और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। सिद्धारमैया सीएम पद को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दोनों नेता सीएम के पद को लेकर हाई कमान के फैसला का पालन करेंगे और जब हाई कमान कहेगा तो डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *