IPL 2026 Auction: 45 खिलाड़ियों ने रखा 2 करोड़ का बेस प्राइस, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय शामिल


Venkatesh Iyer- India TV Hindi
Image Source : AP
वेंकटेश अय्यर

IPL 2026 Auction: IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है, जिसके लिए खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट सामने आ गई है। लिस्ट में कुल 1355 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने IPL ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि 45 खिलाड़ियों ने सबसे ऊंची 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस कैटेगिरी में अपना नाम दर्ज कराया है। इस लिस्ट में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर शामिल हैं। बता दें, IPL ने फ्रेंचाइजी के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट जमा करने की डेडलाइन 5 दिसंबर तय की है। चूंकि प्रत्येक टीम के पास अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्लॉट है, ऐसे में इस बार ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे, जिनमें से 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

कैमरन ग्रीन पर टिकी नजरें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस बार ऑक्शन में बड़ी रकम पा सकते हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। पीठ की चोट की वजह से वह 2025 के मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (64.3 करोड़ पर्स) और चेन्नई सुपर किंग्स (43.4 करोड़) के पास सबसे ज्यादा राशि बची है और दोनों विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट खाली होने के कारण ग्रीन पर बड़ा दांव लगा सकती हैं। वहीं, KKR के लिए यह और भी अहम है क्योंकि हाल ही में आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास लिया है। ऐसे में टीम ग्रीन को रसेल के विकल्प के रूप में देख रही है।

KKR और CSK ने कई खिलाड़ियों को किया रिलीज

KKR ने इस बार 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें वेंकटेश अय्यर भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले मेगा ऑक्शन में टीम ने 23.75 करोड़ में खरीदा था। अब टीम के पास 13 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 6 विदेशी शामिल हैं। इसके अलावा CSK ने भी अपने तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को चोट के कारण रिलीज कर दिया। पथिराना को पिछले साल CSK ने 13 करोड़ में रिटेन किया था। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा, पथिराना, न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर, एनरिक नॉर्खिया जैसे प्रमुख खिलाड़ियों ने भी 2 करोड़ बेस प्राइस रखा है।

ग्लेन मैक्सवेल का नाम गायब

इस बार बड़ा नाम ग्लेन मैक्सवेल ऑक्शन की लिस्ट में नहीं है। वह 2025 सीजन के दौरान उंगली की चोट से जूझ रहे थे और पंजाब किंग्स ने उनकी जगह मिचेल ओवेन को शामिल किया था। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे, लेकिन वह सिर्फ 25% सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिस कारण पंजाब किंग्स ने उन्हें वापस ऑक्शन पूल में भेजा है। 2 करोड़ बेस प्राइस में भारत के सिर्फ खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। ऐसे में IPL 2026 के ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगना तय है और सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कौन-सी टीम कौन-सा बड़ा दांव लगाने वाली है। 16 दिसंबर का दिन IPL फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी: रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, जेमी स्मिथ, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, रचिन रवींद्र, गेराल्ड कोएट्जी, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, डेविड विसे, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, जेसन होल्डर, शे होप, अकील होसेन अल्जारी जोसेफ।

यह भी पढ़ें:

NZ vs WI: केन विलियमसन ने टेस्ट में कमबैक करते ही किया कमाल, दिग्गज हाशिम अमला को पछाड़ दिया

वापसी के लिए तैयार है टीम इंडिया का ये धाकड़ खिलाड़ी, टेस्ट किया पास

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *