3 Dec 2025 Rashifal: मेष राशि वालों का विवाद होगा खत्म, मिथुन-वृश्चिक को मिलेगी बड़ी उपलब्धि, पर मकर राशि वालों पर बढ़ेगा वर्कलोड, पढ़िए दैनिक राशिफल


3 December 2025 Ka Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
3 दिसंबर का राशिफल

3 December 2025 Ka Rashifal: आज दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। शाम 4 बजकर 57 मिनट तक परिघ योग रहेगा। वहीं, शाम 6 बजे तक भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज पिशाच मोचन श्राद्ध भी है, जो पितरों की शांति के लिए खास माना जाता है। तिथि, नक्षत्र और योग के मिलन इन सभी के प्रभाव से आज का राशिफल विशेष माना गया है। जैसे धनु राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी, कुम्भ राशि के लोगों को मान-सम्मान मिलेगा और तुला का दिन भी शानदार रहेगा। आज सभी 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन होगा, रिश्तों से लेकर करियर तक कैसा बीतेगा दिन? यहां जानिए विस्तार से।

मेष राशि: विवाद होगा खत्म

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। यहां पढ़ें मेष राशि वालों का डिटेल राशिफल 

  • शुभ रंग – मैजेंटा
  • शुभ अंक – 8

वृष राशि: समस्याएं होंगी दूर

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान कराने की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। यहां पढ़ें वृषभ राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 2

मिथुन राशि: मिलेगी बड़ी उपलब्धि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपना कामकाज को आप अपने समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन संतोष रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। यहां पढ़ें मिथुन राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – ऑरेंज
  • शुभ अंक – 4

कर्क राशि: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं। यहां पढ़ें कर्क राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – रेड
  • शुभ अंक – 7

सिंह राशि: मन शांत रखने के लिए बच्चों के साथ समय बिताएं

सिंह राशि के लिए आज का दिन नई उमंग से भरा रहेगा। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बिताये, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। एकाग्रता से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। यहां पढ़ें सिंह राशि वालों का डिटेल राशिफल


शुभ रंग – मरून

शुभ अंक – 8

कन्या राशि: किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। यहां पढ़ें कन्या राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 7

तुला राशि: आज का दिन शानदार रहेगा 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। यहां पढ़ें तुला राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 4

वृश्चिक राशि: पदोन्नति मिलने के योग

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं दर होंगी। यहां पढ़ें वृश्चिक राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – ब्लैक
  • शुभ अंक – 1

धनु राशि: मेहनत का पूरा फल मिलेगा

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप मम्मी से आज मन की कोई इच्छा जाहिर करेंगे। यहां पढ़ें धनु राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 2

मकर राशि: ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है

मकर राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। टूर एंड ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। यहां पढ़ें मकर राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – ब्राउन
  • शुभ अंक – 9

कुम्भ राशि: अचानक से पुराना रुका हुआ धन मिलेगा

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। यहां पढ़ें कुंभ राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – यैलो
  • शुभ अंक – 2

मीन राशि: अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनाएं कि किस समान की ज्यादा जरूरत है। यहां पढ़ें मीन राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग – ब्लू
  • शुभ अंक – 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Trigrahi Yog 2026: 200 साल बाद मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड!

More Rashifal News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *