आज का मौसमः दिल्ली समेत 7 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट, यहां पर घना कोहरा, इन इलाकों में होगी बारिश


सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्लीः उत्तर भारत में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। वहीं दक्षिण भारत में साइक्लोन दित्वा के असर से बारिश हो रही है। उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास सेंटर में है, जिससे चेन्नई और तमिलनाडु के दूसरे तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है और कई जिलों में स्कूल बंद करने पड़े हैं। इस बीच पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है और कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है। 

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के लिए कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है और आने वाले दिनों में ठंड का असर उत्तरी राजस्थान तक बढ़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5°-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। यहां पर 1 से 4 डिग्री तक तापमान नीचे गिरा है। अगले 3 दिनों में मिनिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। 

यहां पर रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *