‘बिग बॉस 19’ के टॉप 5 फाइनलिस्ट बने ये सितारे, मिड-वीक एविक्शन में इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी


bigg boss 19 malti chahar evicted- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 19 के फैंस एक रोमांचक वीकेंड के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ग्रैंड फिनाले तीन दिन बाद 7 दिसंबर, 2025 को होने वाला है। शो लगभग खत्म होने वाला है और खबर है कि टॉप पांच फाइनलिस्ट कन्फर्म हो गए हैं। बिग बॉस इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक है और टॉप 5  फाइनलिस्ट अमाल मलिक, फरहाना भाट, परनीत मोरे, तान्या मित्तल और टिकट टू फिनाले विनर गौरव खन्ना हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। फाइनल वीकेंड के दौरान दो प्रतियोगी बाहर हो गए अशनूर कौर वीकेंड में एलिमिनेट हुईं, जबकि शहबाज बादेशा मिड-वीक में बाहर हुए। अब एक और कंटेस्टेंट बिग बॉस से बेघर हो गया है।

मालती चाहर बिग बॉस 19 से हुईं बाहर

BBTak की रिपोर्ट के अनुसार, मालती चाहर फिनाले से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मिड-वीक एलिमिनेशन टास्क के बाद यह एलिमिनेशन हुआ है। मालती चाहर को बहुत कम वोट मिले थे, जिसकी वजह से उनका ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। बता दें कि मालती चाहर ने बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, लेकिन उनका गेम लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। ऐसे में अब बिग बॉस के घर में सिर्फ 5 खिलाड़ी ही रह गए हैं, जो विनर बनने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 19 के टॉप 5 में हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट्स

  • गौरव खन्ना
  • फरहाना भट्ट
  • अमाल मलिक
  • तान्या मित्तल
  • प्रणित मोरे

बिग बॉस 19 के विनर का इस दिन होगा खुलासा

ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर रात 9 बजे जिओ हॉटस्टार और जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होगा, जबकि टीवी दर्शक इसे कलर्स टीवी चैनल पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं। हाल ही में मेकर्स ने जो प्रोमो शेयर किया था। उसमें सलमान खान ने कहा, ‘7 दिसंबर की रात होगी सबसे ग्रैंड क्योंकि होने वाला है बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले। किसे मिलेगा विनर का खिताब और किसकी बंद होगी किस्मत, सब पता चल जाएगा।’

ये भी पढे़ं-

रजनीकांत की ‘शिवाजी द बॉस’ को प्रोड्यूस करने वाले शख्सियत का निधन, अंतिम विदाई में पहुंचे ये सितारे

52 की उम्र में महिमा चौधरी बनी संजय मिश्रा की दुल्हन, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, वायरल हुआ वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *