
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शनिवार को इंडिगो के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में सीईओ पीटर एल्बर्स को आज लगातार 5वें दिन जारी भयावह परिचालन संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इंडिगो ने शनिवार समेत पिछले 5 दिनों में हजारों फ्लाइट्स कैंसिल कीं, जिसकी वजह से हजारों यात्री फंस गए। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने शुक्रवार को 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कीं। जबकि, शनिवार को भी एयरलाइन कंपनी को 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
समय पर ऑपरेशनल शेड्यूल तैयार करने में फेल हुआ इंडिगो
DGCA द्वारा पीटर एल्बर्स के लिए जारी किया गया ये कारण बताओ नोटिस हाल के दिनों में सबसे कड़े नियामकीय कार्रवाई में से एक है। डीजीसीए के मुताबिक, ये संकट मुख्य रूप से इंडिगो के पायलटों के लिए बदले हुए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) को लागू करने के लिए ठीक से तैयारी न करने की वजह से हुआ। ये नए नियम, जो महीनों पहले घोषित किए गए थे और 1 नवंबर से लागू हुए थे, के तहत एयरलाइन कंपनियों को पायलट ड्यूटी रोस्टर और रिसोर्स को नए सिरे से तैयार करना था। इंडिगो के अपने ऑपरेशनल शेड्यूल को समय पर तैयार न कर पाने की वजह से क्रू की भारी कमी हुई। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल हुई, बहुत ज्यादा देर हुईं।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है…
