
Breaking News
मुंबई: बॉलीवुड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। निर्देशक और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राजस्थान पुलिस ने इस कपल के खिलाफ मुंबई में कार्रवाई की है। ये मामला आईवीएफ धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
निर्देशक और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई में राजस्थान पुलिस ने आईवीएफ धोखाधड़ी मामले में हिरासत में लिया है। राजस्थान पुलिस अब उन्हें उदयपुर ले जाने के लिए अदालत से ट्रांजिट रिमांड की मांग कर रही है। पुलिस विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सोमवार को उदयपुर लाएगी। उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने ANI को ये जानकारी दी है।
