पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे सुखबीर सिंह बादल? कर दिया ऐलान


sukhbir badal punjab election - India TV Hindi
Image Source : ANI
पंजाब चुनाव को लेकर सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान। (फाइल फोटो)

पंजाब में विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय बाकी है। हालांकि, राजनीतिक दल अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। सुखबीर सिंह बादल कहा है कि वह आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में गिद्दड़बाहा सीट से चुनाव लड़ेंगें। अकाली दल के अध्यक्ष ने गिद्दड़बाहा में पार्टी कार्यालय का उदघाटन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी मांग के बाद यह ऐलान किया है।

पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए अग्निपरीक्षा- सुखबीर

सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को इस हलके से ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए अग्निपरीक्षा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि इन चुनावों में अकाली दल के उम्मीदवार शानदार जीत हासिल करें।

पहले किस सीट से चुनाव लड़ते थे सुखबीर?

आपको बता दें कि सुखबीर सिंह बादल इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव में फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने जलालाबाद सीट से साल 2009, 2012 और 2017 में विधायकी का चुनाव जीता है। हालांकि, साल 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान सुखबीर को जलालाबाद सीट से हाल का सामने करना पड़ा।

गिद्दड़बाहा सीट बादल परिवार के लिए खास

गिद्दड़बाहा सीट बादल परिवार के लिए काफी खास मानी जाती है। सुखबीर सिंह बादल के पिता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल साल 1969, 1972, 1977, 1980 और 1985 में गिद्दड़बाहा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को यह भी कहा कि हरदीप सिंह ढ़िल्लों सहित पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा। बता दें कि ढिल्लों बीते साल अकाली दल को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। हरदीप सिंह ढ़िल्लों ने बीते साल नवंबर महीने में गिद्दड़बाहा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। 

 

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *