
आज का राशिफल
8 December 2025 Ka Rashifal:आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 4 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 53 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज के दिन पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करके आप जीवन में समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन ठिक ठाक रहने वाला है। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज संतान की तरफ से आज शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे तथा अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे। यहां पढ़ें मेष राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 9
वृष राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी नजदीकी सुधार की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। घर की जरूरत संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मार्केटिंग में भी समय बीत सकता है। यहां पढ़ें वृषभ राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन से रिलेटेड आज यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। आज थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। यहां पढ़ें मिथुन राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा। यहां पढ़ें कर्क राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 7
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी मानसिक और आत्मिक सुख शांति बनी रहेगी। इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता ना हावी होने दें तथा स्वयं को व्यस्त रखें। यहां पढ़ें सिंह राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने काम के प्रति समर्पित रहे। समय आपके लिए नयी उपलब्धियां बना रहा है। आपकी आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए उनके लिए भी कुछ समय बिताना जरूरी होगा। यहां पढ़ें कन्या राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
तुला राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आय के साधन बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की भी स्थिति रहेगी। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए तुरंत निर्णय सकारात्मक रहेंगे। आज घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवारजनों के साथ योजनाएं बनेंगी। यहां पढ़ें तुला राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेगेंǀ अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससे आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं आज समाज में काफी प्रशंसा होगी। यहां पढ़ें वृश्चिक राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 6
धनु राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। फालतू गतिविधियों में समय ना खराब करें। ऑफिस में अपने काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको तनाव रह सकता है। यहां पढ़ें धनु राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 6
मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ सभी काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जायेगा। आज आपका राजनीतिक गतिविधियों में बेहतरीन समय बीतेगा। तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी बनेंगे। यहां पढ़ें मकर राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा, आप परिवार वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। आज अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास बनाकर रखेंगे। ऑफिस तथा व्यवसाय में टीमवर्क बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। यहां पढ़ें कुंभ राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्य क्षेत्र में किसी भी नई योजना पर काम करने के लिए थोडा समय देंगे। आज मनोवांछित फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। यहां पढ़ें मीन राशि वालों का डिटेल राशिफल
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
