Kerala Local Body Elections 2025: केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग जारी, बूथ पर मतदाताओं की कतार


Kerala Local Body Elections 2025- India TV Hindi
Image Source : ANI
केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग शुरू

Kerala Local Body Elections 2025: केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। चुनाव के पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 दिसंबर होगी। दूसरे चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड़ में मतदान होगा। कुल 1,199 उम्मीदवार स्थानीय निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम शामिल हैं। केरल स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे 13 दिसंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *