प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत, सरकारी अस्‍पताल में लाश फेंक भाग गए कर्मचारी; अमानवीय करतूत CCTV में कैद


प्राइवेट अस्पताल के...- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO)
प्राइवेट अस्पताल के कर्मियों ने शव को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाकर एक स्ट्रेचर पर छोड़ दिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यूपी की राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज की मौत हो गई। इसके बाद कर्मचारी शव को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर छोड़कर भाग गए। वहां कई घंटे तक शव लावारिस पड़ा रहा। अस्पताल प्रशासन को मजबूर होकर पुलिस को सूचित करना पड़ा जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।

काम पर जाने के लिए घर से निकले, 

दरअसल, सरोजनीनगर के रहने वाले 37 वर्षीय कर्मवीर सिंह सोमवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकले, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद वह खुद ही इलाज के लिए एसकेडी अस्पताल पहुंच गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन इसके बाद प्राइवेट अस्पताल ने जो किया वो किसी अमानवीय करतूत से कम नहीं है।

CCTV फुटेज से खुला राज

अस्पताल ने परिजनों को इसकी जानकारी देने के बजाय मौत को छिपाने की कोशिश की और शव को एंबुलेंस से लोकबंधु राज नारायण अस्पताल ले जाकर एक स्ट्रेचर पर छोड़ दिया। शव कई घंटों तक वहां रखा रहा, बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। जांच में मृतक के जेब से मोबाइल और आधार कार्ड मिलने से उनकी पहचान हुई, जिससे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें प्राइवेट अस्पताल के दो कर्मचारी शव को स्ट्रेचर पर लाते और उसे इमरजेंसी गेट के बाहर छोड़ते हुए दिख रहे हैं। 

CMO ने क्या कहा?

मृतक के परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएमओ डॉ. एन बी सिंह ने बताया कि अगर प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।  प्राइवेट अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। सिंह ने अस्पताल से CCTV फुटेज मांगा और घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

UP: बिजनौर में ढाई साल के बच्चे की श्वास नली में फंसी टॉफी, अस्पताल ले जाने से पहले मासूम की चली गई जान

हरिद्वार: जिला अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं डेडबॉडी, मृत युवक की आंख और सिर का हिस्सा चूहों ने कुतरा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *