Goa Nightclub Fire: ‘आतिशबाजी से लगी आग’, बताकर थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स, सरकार ने रद्द किया पासपोर्ट


गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी

Goa Nightclub Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा बताए जा रहे हैं। दोनों भाई घटना के बाद से ही फरार हैं। दोनों थाईलैंड भाग गए हैं। इधर, भारत में दोनों ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है जिसपर कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने जमानत दिए जाने का कड़ा विरोध किया, जबकि लूथरा ब्रदर्स के वकीलों ने दलील दी कि दोनों भाई घटना के समय मौजूद नहीं थे। उस नाईट क्लब का संचालन उनके पार्टनर और ऑपरेशनल मैनेजर्स करते थे, इसीलिए उन्हें अग्रिम जमानत मिलनी चाहिए।

आतिशबाजी से लगी थी आग-लूथरा ब्रदर्स की दलील

रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत की सुनवाई के वक्त जज ने लूथरा ब्रदर्स के वकील से पूछा कि आपके मुवक्किल कहां हैं? इस सवाल के जवाब में वकील ने कहा कि वो तो थाईलैंड में हैं। आज भी अग्निकांड मामले के आरोपियों के अग्रिम जमानत मामले में सुनवाई होगी। लूथरा ब्रदर्स की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी और कहा,  क्लब में आतिशबाजी और अनार जलाए गए, इस वजह से आग लगी। इस हादसे के लिए मुवक्किल जिम्मेदार नहीं हैं। वकील ने कहा, वे थाईलैंड बिजनेस टूर पर गए हैं और अब गिरफ्तारी की आशंका के चलते उनकी वापसी संभव नहीं है।

रद्द किया गया आरोपियों का पासपोर्ट

खबरों के मुताबिक, गोवा पुलिस ने नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा, दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिया है। पासपोर्ट रद्द किए जाने से अब वो जहां हैं, वहीं रहेंगे, आगे नहीं भाग पाएंगे। दोनों गोवा नाइट क्लब में आग लगने के कुछ घंटे बाद ही थाईलैंड भाग गए थे। बता दें कि इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है, जिससे भारत के लिए उनका प्रत्यर्पण आसान हो सकता है।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *