न तमिल, न तेलुगु और न ही कन्नड़ परिवार से आते हैं रजनीकांत, इस राज्य से है नाता, फिर भी अलग इंडस्ट्री में बजा रहे डंका


rajinikanth- India TV Hindi
Image Source : PTI
रजनीकांत।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के फैंस, साथी एक्टर्स और सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत को तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा आइकॉन माना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम क्या है और वो कहां के रहने वाले हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि वो तमिलमाडु के रहने वाले हैं तो आप गलत हैं और अगर आपका जवाब तेलंगाना, आंध्रा, केरल या फिर कर्नाटक है तो भी आप गलत ही साबित होंगे। चलिए आपको बता ही देते हैं कि एक्टर कहां से हैं।

इस फैमिली बैकग्राउंड से आते हैं रजनीकांत

दरअसल रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है और वे एक मराठी परिवार से आते हैं, यानी उनका नाता महाराष्ट्र से है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ और वो चेन्नई कैसे आए तो चलिए आपको बताते हैं। रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में हुआ था। उनके माता-पिता, रमाबाई और रामोजी राव गायकवाड़ कर्नाटक में बसे मराठी बोलने वाले समुदाय से थे। कई सालों पहले ही उनके परिवार के लोग महाराष्ट्र से कर्नाटक माइग्रेट हुए थे। रजनीकांत का पालन-पोषण ऐसे परिवार में हुआ जहां मराठी भाषा और परंपराओं का पालन होता था। कर्नाटक में रहते हुए भी वो पूरी तरह से मराठी थे, लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ और ही लिखा था।

PM modi rajinikanth

Image Source : PTI

पीएम मोदी संग रजनीकांत।

क्यों आए चेन्नाई

रजनीकांत का जीवन उन्हें तमिलनाडु की ओर ले आया, जहां उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया और यहीं से उनके करियर की नींव पड़ी। इस दौरान उन्हें तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर के. बालचंदर का ध्यान मिला, जिन्होंने उन्हें फिल्मों में लॉन्च करने का अवसर दिया। रजनीकांत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1975 की फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ से की थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा रोल निभाया। फिल्म के डायरेक्टर के. बालचंदर थे, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें कई और फिल्मों में काम करने का मौका दिया। शुरुआती दिनों में रजनीकांत ने कई छोटे-छोटे नेगेटिव रोल किए, लेकिन उनकी स्टाइल, संवाद अदायगी और स्क्रीन पर करिश्माई व्यक्तित्व ने उन्हें जल्दी ही सुपरस्टार बना दिया। इतने सालों में लोगों ने अक्सर यह मान लिया कि रजनीकांत तमिल हैं, लेकिन उनका परिवार और जड़ें हमेशा महाराष्ट्रियन रही हैं।

इन फिल्मों से कमाया नाम

अपने करियर में रजनीकांत ने कई हिट और क्रिटिक्स द्वारा सराही गई फिल्में दी हैं। उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में एंथिरन (रोबोट) शामिल है, जिसमें उन्होंने रोबोट चिट्टी और साइंटिस्ट डॉ. वसीगरन के डबल रोल किए। फिल्म रिलीज़ होने पर दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया। इसके अलावा उनकी फिल्म शिवाजी ने उन्हें ‘शिवाजी द बॉस’ का टाइटल दिलाया। उनकी अन्य हिट फिल्मों में बाशा, कबाली, पदयप्पा और जेलर शामिल हैं। इन फिल्मों ने उन्हें साउथ इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल कर दिया और उनके फैंस के बीच उन्हें ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर कर दिया।

rajinikanth

Image Source : PTI

रजनीकांत पर प्यार लुटाते फैंस।

अब भी हैं फैन के फेवरेट

रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी एक्टिंग में सक्रिय हैं। हाल ही में वे लोकेश कनगराज की फिल्म कुली में सौबिन शाहिर और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ नजर आए। इसके अलावा, वे अपनी हिट फिल्म जेलर का दूसरा पार्ट जेलर 2 कर रहे हैं, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी क्लासिक फिल्म पदयप्पा के दूसरे पार्ट की घोषणा भी की है, जिसका नाम फिलहाल ‘नीलांबरी: पदयप्पा 2’ रखा गया है, हालांकि इसकी कहानी के बारे में अभी विवरण साझा नहीं किया गया है। 75 साल की उम्र में भी रजनीकांत का जादू और करिश्मा उनके फैंस के बीच जस का तस बना हुआ है। उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे देश और तमिल फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं, और थलाइवा की फिल्मों और उनके करियर की यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

ये भी पढ़ें: जिस सुपरस्टार के लिए श्रीदेवी ने रखा 7 दिन का उपवास, उसने बिजली कटने के चलते तोड़ा रिश्ता

Rajinikanth 75th Birthday: रजनीकांत को झोली भरकर मिल रहीं बधाइयां, PM मोदी से लेकर CM स्टालिन ने किया विश

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *